सीपी राधाकृष्णन ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामांकन भरा: PM मोदी बने पहले प्रस्तावक, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा भी मौजूद रहे
Published:
2 min read

PM मोदी, राजनाथ सिंह सीपी राधाकृष्णन के नामांकन के वक्त मौजूद रहे।
उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने आज नामांकन दाखिल कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले प्रस्तावक बने। नामांकन के दौरान BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम नेता मौजूद रहे।
NDA की एकजुटता दिखी
सीपी राधाकृष्णन के नामांकन दाखिल करने के दौरान NDA की एकजुटता भी दिखी। BJP और सहयोगी दलों के सांसदों में प्रफुल्ल पटेल, राजनाथ सिंह, जेपी नडडा, चिराग पासवान, ललन सिंह, जीतन राम मांझी, किरेन रिजिजू, HD कुमारस्वामी और अर्जुन राम मेघवाल भी मौजूद रहे।
इससे पहले राधाकृष्णन ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, किरेन रिजिजू, अर्जुन राम मेघवाल, धर्मेंद्र प्रधान, राम मोहन नायडू किंजरापु. एल. मुरुगन और BJP नेता विनोद तावड़े की मौजूदगी में संसद परिसर में महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।
विपक्ष के सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार
विपक्ष ने उपराष्ट्रपति पद के लिए सुदर्शन रेड्डी को उम्मीदवार बनाया है। सुदर्शन रेड्डी सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज हैं। 9 सितंबर को उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। बी सुदर्शन रेड्डी का जन्म हैदराबाद के किसान परिवार में हुआ। 2005 में गुवाहाटी हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस बने। इसके बाद 2017 में सुप्रीम कोर्ट चले गए।
21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख
जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर अचानक उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया था। उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 21 अगस्त हैं। वहीं, मतदान 9 सितंबर को होगा और उसी दिन शाम को नतीजे आ जाएंगे।
उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम-
-
7 अगस्त, 2025 को चुनाव आयोग नोटिफिकेशन जारी करेगा।
-
21 अगस्त नामांकन की आखिरी तारीख होगी।
-
22 अगस्त को नामंकन की जांच होगी।
-
25 अगस्त तक कैंडिडेट नामंकन वापस ले सकेंगे।
-
9 सितंबर को उपराष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग
-
9 सितंबर को ही रिजल्ट और देश को नया उपराष्ट्रपति मिलेगा।

