महिला सांसद के साथ चेन स्नेचिंग: दिल्ली में मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं; कांग्रेस MP ने पूछा- देश की राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं तो कहां रहेंगी
Published:
2 min read

दिल्ली में मॉर्निंग वॉक कर रही कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की बदमाश ने चेन खींची। (फोटो-ANI)
दिल्ली में सुबह की सैर पर निकली कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन की बदमाश चेन छीनकर भाग गए। और वह घायल भी हो गईं। यह घटना हाई सिक्योरिटी चाणक्यपुरी इलाके में हुई। कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन ने सोमवार को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र भी लिखा है। वह तमिलनाडु की मईलाडुथुरै लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।
कब और कहां हुई वारदात
सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन से 500-600 मीटर दूर कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन और डीएमके नेता रजती के साथ पोलिश दूतावास के पास सैर कर रही थीं। उन्होंने लिखा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे पत्र में बताया कि पौलेंड असेम्बली के गेट-3 और गेट-4 के पास से वह गुजर रहीं थी। तभी सामने से एक युवक हेलमेट पहन कर स्कूटी से आया और मेरे गले में पड़ी सोने की चेन को छीन कर भाग गया।
रामकृष्णन ने लिखा कि बदमाश धीरे-धीरे सामने से आ रहा था, इसलिए उन्हें बदमाश पर शक नहीं हुआ। अचानक उसने उनके गले से चेन खींची। और फिर भाग गया। हमने लोगों से मदद के लिए चिल्लाया भी। इस घटना में कांग्रेस सांसद को चोटें आई।
उन्होंने लिखा कि मैं बहुत घबराई हुई हूं। अगर देश की राजधानी के सबसे सुरक्षित इलाके में महिलाएं सुरक्षित नहीं रहेगी, तो फिर वह कहां सुरक्षित रहेंगी।
इस घटना से गहरा आघात लगा- कांग्रेस सांसद
कांग्रेस सांसद ने पत्र में पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए दिल्ली में कानून व्यवस्था पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सर मुझे नाक पर चोट आई है। मेरी 32 ग्राम की सोने की चेन चोरी हो गई। मुझे इस हमले से गहरा अघात लगा है। कृप्या सुनिश्चित कीजिए कि मुझे मेरी चेन मिल जाए और मेरे साथ न्याय हो।
तमिलनाडु भवन में रह रही हैं कांग्रेस सांसद
मईलाडुथुरै से कांग्रेस सांसद सुधा पिछले एक साल से तमिलनाडु भवन में रह रही हैं। क्योंकि अभी कई सांसदों के लिए सरकारी आवास आवंटित नहीं हुआ है। चाणक्यपुरी के इस इलाके में कई देशों के दूतावास, VVIP के बंगले और कई सरकारी ऑफिस हैं। दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

