बेंगलुरू में 7th क्लास के स्टूडेंट का सुसाइड: पुलिस को शक- वेब सीरीज देखकर खुदकुशी की; पेरेंट्स बोले- बेटे को कोई दिक्कत नहीं थी
Published:
2 min read

फोटो-सिंबोलिक।
बेंगलुरु में एक सातवीं क्लास के बच्चे ने सुसाइड कर लिया। पुलिक को शक है कि बच्चे ने जापानी वेब सीरीज ‘डेथ नोट’ देखकर यह कदम उठाया। बताया जा रहा है कि बच्चा इस वेब सीरीज का फैन था। उसने कमरे की दीवार पर इस सीरीज के एक कैरेक्टर का चित्र भी बनाया था। हालांकि, पुलिस अभी भी सुसाइड के असल कारणों की जांच कर रही है।
पहले वेब सीरीज की कहानी जान लीजिए
डेथ नोट नाम की यह सीरीज एक हाईस्कूल स्टूडेंट की कहानी है। उसे एक सीक्रेट नोटबुक मिलती है। उस नोटबुक में वो किसी भी व्यक्ति का नाम लिखकर उसे मार सकता है। वो बच्चा उन सभी को खत्म कर देता है, जो उसके हिसाब से गलत हैं। जापान की पुलिस उसे पकड़ने की कोशिश करती है।
पेरेंट्स बोले- बच्चे को कोई दिक्कत नहीं थी
यह घटना 3 अगस्त को बेंगलुरु के सीके अच्चुकट्टू में घटी। बच्चे के पेरेंट्स का कहना है कि उसे स्कूल या घर में किसी तरह की परेशानी नहीं थी। पुलिस ने उसका फोन कब्जे में ले लिया है।
इन्वेस्टिगेशन कर रही पुलिस
शुरुआती जांच और साक्ष्यों को देखने के बाद पुलिस शक जता रही है कि बच्चा इस सीरीज से काफी ज्यादा इंस्पायर था। पुलिस इन्वेस्टिगेट कर रही है कि क्या बच्चे ने सुसाइड जैसा कदम इसी वेब शो से प्रभावित होकर उठाया है या नहीं।

