पार्टी नहीं, जनआंदोलन बनेगी CJP!: देशभर में निकालेगी 'यूथ लिसनिंग टूर', 5 अगस्त की बैठक में तैयार होगा आगे का प्लान
Published:
3 min read

अभिजीत दीपके का कहना है कि फिलहाल देश को एक नई पॉलिटिकल पार्टी नहीं बल्कि जनआंदोलन की जरूरत है। (फोटो सोर्स: ANI)
नेशनल डेस्क। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपने अगले कदम की तैयारी में जुटी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने बड़ा ऐलान किया है। संगठन की कोर टीम 5 अगस्त से छत्रपति संभाजीनगर में आगे की रणनीति के लिए बैठक करेगी। यह बैठक दो दिनों की होगी।
इस बैठक में CJP के फाउंडर, प्रवक्ता और संगठन के कुछ खास चेहरे शामिल होंगे। खास बात यह है कि बैठक से पहले CJP ने साफ कर दिया है कि उसका इरादा पॉलिटिकल पार्टी बनने का नहीं है। CJP का कहना है कि वह युवाओं के मुद्दों पर जनआंदोलन को और मजबूत करने का काम करेगी और इसीलिए वह देशभर में स्टूडेंट्स और युवाओं की बात सुनने के लिए लिसनिंग टूर ऑर्गनाइज करेगी।

देशभर में निकलेगा 'लिसनिंग टूर'
संभाजीनगर में बैठक के बाद CJP देशभर में अपने वॉलेंटियर्स के जरिए युवाओं से बातचीत के लिए 'नेशनवाइड लिसनिंग टूर' शुरू करेगी। CJP का कहना है कि इस अभियान के जरिए युवाओं के मुद्दे, मांगें, जरूरतें, उम्मीदों और परेशानियों को सुना जाएगा।
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक पहुंचा आंदोलन इस बात का सबूत है कि जब युवा एकजुट होते हैं तो बड़े बदलाव संभव हैं। उन्होंने कहा- अब हमारी टीम युवाओं की उम्मीदों को सही दिशा देने के लिए सबसे बेहतर रास्ता तैयार करने में लग गई है।
'राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने साफ कहा कि संगठन राजनीति में उतरने की तैयारी नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा- हमारा राजनीतिक पार्टी बनाने का कोई इरादा नहीं है। आज राजनीतिक दलों को ED और CBI के जरिए तोड़ा जा रहा है। वोटर्स के नाम हटाए जा रहे हैं। जब लोगों का राजनीति पर से भरोसा कम हो रहा है तो पार्टी बनाकर क्या करेंगे? ज्यूडिशियल और इलेक्शन सिस्टम और मीडिया इंस्टिट्यूशंस पर से लोगों का भरोसा घट रहा है, ऐसे में देश को इस वक्त एक जनआंदोलन की जरूरत है।
यह भी पढ़ें...

