CJP के अभिजीत दीपके का दावा: स्कॉलरशिप- लोन से हुई अमेरिका में पढ़ाई: पार्टी के लिए क्राउड फंडिंग करेंगे
Published:
3 min read

कॉकरोच जनता पार्टी ने दिल्ली में 6 जून 2026 को अपना पहला प्रदर्शन बुलाया था। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के फाउंडर अभिजीत दीपके आर्थिक स्थिति को लेकर बहस छिड़ गई है। RTI एक्टिविस्ट ने अभिजीत के फैमिली की आर्थिक स्थिति और उनकी एजुकेशन की जानकारी की जांच की मांग की है।
अब CJP की तरफ से कहा गया है कि अमेरिका में उनकी पढ़ाई बोस्टन यूनिवर्सिटी की स्कॉलरशिप और एजुकेशन लोन से हो रहा है। दीपके ने कहा- मेरी पढ़ाई का खर्च बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली स्कॉलरशिप से उठाया गया था। और मैंने कुछ एजुकेशन लोन भी लिया था, जिसे मुझे अब चुकाना है। एक इंटरव्यू के दौरान दीपके ने मैसाचुसेट्स की बोस्टन यूनिवर्सिटी से मिली अपनी स्कॉलरशिप लेटर की कॉपी दिखाई।
क्या है पूरा विवाद
दरअसल सूरत के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने दीपके के खिलाफ जांच की मांग की है। RTI एक्टिविस्ट ने महाराष्ट्र सरकार समेत कई अधिकारियों के पास शिकायत की है। इन शिकायतों में अभिजीत दीपके की फायनेंशियल स्थिति की जांच की मांग की गई है। तिवारी ने सवाल उठाते हुए कहा- दीपके के पिता भगवानराव डिपके एक रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी हैं, उनकी सैलरी हर महीने 60,000 से 65,000 रुपए थी। वे अपने बेटे की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे उठा सकते हैं।
यह खबर भी पढ़ें-
कॉकरोच जनता पार्टी का पहला प्रदर्शन: CJP के इंस्टाग्राम पर 22M फॉलोअर्स, जंतर-मंतर पर 2000 लोग पहुंचे
CJP प्रोटेस्ट को BJP-NDA नेताओं के बच्चों का समर्थन : जानिए कौन-कौन शामिल हुआ
CJP अगला प्लान
दीपके ने बताया कि पार्टी की गतिविधियों के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लेंगे। उन्होंने कहा, CJP आगे क्राउडफंडिंग करेगी, जिसमें हम लोगों से फंड जुटाएंगे और हम इस बारे में पूरी तरह ट्रांसपेरेंट रहेंगे। उन्होंने कहा कि अधिकांश समर्थन सीधे जनता से मिला है।
कैसे बनी कॉकरोच जनता पार्टी
भारत के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत ने 15 मई 2026 को सुप्रीम कोर्ट में एक सुनवाई के दौरान बेरोजगार युवाओं के लिए 'कॉकरोच’ वाली टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कुछ बेरोजगार युवा कॉकरोच जैसे होते हैं, जो बाद में मीडिया, सोशल मीडिया या RTI एक्टिविस्ट बनकर सिस्टम पर हमला करने लगते हैं।
CJI की यह टिप्पणी सामने आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड होने लगी थी। युवा अपने-अपने अंदाज में इस टिप्पणी का प्रोटेस्ट कर रहे थे। देखते ही देखते यह विरोध सत्ता-विरोधी व्यंग्य में बदल गया। इसी बीच कुछ सोशल मीडिया एक्टिविस्ट्स और मीम पेजों ने मजाकिया अंदाज में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम से डिजिटल कैंपेन शुरू कर दिया। इसी के अगले दिन यानी 16 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ उभरकर सामने आ गई। इसके बाद 6 जून 2026 को कॉकरोच जनता पार्टी ने अपना पहला प्रदर्शन बुलाया था।

