चीनी विदेश मंत्री की अजीत डोभाल से मुलाकात: NSA बोले- बॉर्डर पर शांति और सौहार्द; वांग यी ने कहा- पिछले कुछ सालों की असफलताएं दोनों देशों के हित में नहीं
Published:
2 min read

चीनी विदेश मंत्री वांग यी दिल्ली के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगलवार को एनएसए अजीत डोभाल से मुलाकात की।
दिल्ली में मंगलवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी और भारतीय NSA अजीत डोभाल के बीच मुलाकात हुई। नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर अजीत डोभाल ने वांग यी का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय इंगेजमेंट बढ़े हैं। बॉर्डर पर शांति और सौहार्द कायम है। हमारे बीच द्वीपक्षीय इंग्गेजमेंट संतोषजनक हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने नेताओं के आभारी हैं, जिन्होंने अक्टूबर में कजान में मुलाकात करके एक अलग ट्रेंड सेट किया। इससे हमें काफी फायदा हुआ।
अब सीमा पर स्थिरता बहाल- वांग यी
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में भारत और चीन के बीच जो बाधाएं आई हैं, वे दोनों देशों के लोगों के हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा, हमने कुछ विशिष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं और इनका एक वर्किंग फ्रेमवर्क बनाया है। हमें खुशी है कि अब सीमाओं पर स्थिरता बहाल हो गई है। उन्होंने कहा कि यह फेज द्विपक्षीय संबंधों के लिए सुधार और विकास का एक महत्वपूर्ण अवसर है। इससे पहले सोमवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में चीन और भारत के बीच जो बधाएं आई, वे दोनों के लोगों के लिए अच्छी नहीं थी।
'पीएम का चीन विजिट हमारे लिए महत्वपूर्ण'
चीनी विदेश मंत्री ने SCO समिट को लेकर कहा कि हमारे निमंत्रण पर SCO समिट में पीएम का चीन विजिट करना, हमारे लिए बहुत महत्व देता है। हमारा मानना है कि भारतीय पक्ष भी तियानजिन में होने वाली समिट की सफलता में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि हेल्दी और स्थिर संबंध दोनों देशों के लिए लंबे समय तक हित में है और विकासशील देश इसका स्वागत करेंगे।
दोनों देशों के डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल- डोभाल
अजीत डोभाल ने कहा कि संयोग देखिए कि यह वार्ता भारत-चीन के डिप्लोमेटिक रिश्तों के 75 साल पूरे होने के अवसर पर हो रही है। यह समय जश्न मनाने का है। हम पाते हैंं कि नई ऊर्जा और नई गति के साथ, आपके व्यक्तिगत प्रयासों से, सीमाओं पर डिप्लोमेटिक टीमें और हमारी सेनाओं की परिपक्वता और जिम्मेदारी की भावना के साथ हम इस बार ऐसा करने में सक्षम हुए हैं।

