छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर: मरने वालों में 1 करोड़ का इनामी मनोज भी शामिल
Published:
2 min read

सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज मोडेम बालकृष्ण ढेर। मनोज पर 1 करोड़ का इनाम घोषित था.
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बड़ी मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। 10 नक्सली ढेर हुए हैं। मारे गए नक्सलियों मे 1 करोड़ का इनामी मनोज मोडेम भी शामिल हैं। इसके अलावा कई और बड़े नक्सलियों के मारे जाने की सूचना है। मुठभेड़ अभी भी जारी है।
मारे गए नक्सली का नाम सीसी सदस्य मनोज मोडेम बालकृष्ण के नाम से जाना जाता था। बालकृष्ण तेलंगाना के वारंगल जिले का रहने वाला था। सुरक्षाबलों को इंटेलीजेंस से इनपुट मिले थे कि मैनपुर के जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली छिपे हुए हैं। E-30, STF और कोबरा की संयुक्त टीमों ने सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। सुबह से जवानों ने पूरे जंगल को घेर लिया। जैसे ही जवान आगे बढ़े नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में 10 नक्सली मारे गए।
दहशत का नाम हुआ खत्म
नक्सली बालाकृष्ण लंबे समय से छत्तीसगढ़ और ओडिशा बॉर्डर पर नक्सली नेटवर्क को ऑपरेट कर रहा था। यह नक्सली कई बड़ी नक्सली वारदातों में शामिल रहा है। इसी वजह से सरकार ने बालकृष्ण पर एक करोड़ का इनाम रखा था। अब इसके मारे जाने के बाद सुरक्षबलों ने राहत की सांस ली है।
दूसरा बड़ा वार
इस बड़े ऑपरेशन में उड़ीसा स्टेट कमेटी (SZCM) का मेंबर प्रमोद उर्फ पांडु भी मारा गया है। प्रमोद नक्सल संगठन की रणनीति और फैसले लेने वालों में अहम चेहरा था।

