आप खाकर दिखाइये एक्सपायरी बिस्किट: FDA अधिकारी को लोगों ने घेरा; रिश्वत लेने का आरोप लगाया
Published:
2 min read

आरोप है कि दुकान से खरीदे गए स्नैक्स और बिस्किट से 2 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई।
नेशनल डेस्क. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में लोगों ने फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन अधिकारी को एक्सपायरी बिस्किट खिलाने की कोशिश की। लोगों का आरोप है कि अधिकारी ने रिश्वत ली है इसलिए उसने एक्सपायरी बिस्किट होने के बाद भी दुकानदार पर कार्रवाई नहीं।
इस दौरान कुछ लोगों ने अधिकारी से कहा- एक्सपायरी बिस्किट आप खाकर दिखाइये। एक व्यक्ति ने अधिकारी के मुंह में बिस्किट ठूसने की कोशिश भी की। आरोप है कि लोकल पान शॉप वाला खराब और एक्सपायर फूड प्रोडक्ट बेच रहा है।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान से खरीदे गए स्नैक्स और बिस्किट से 2 साल के बच्चे की तबीयत खराब हो गई। परिवार ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद परिजनों में नाराजगी है, उन्होंने FDA ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है।
अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप लगाया
शिकायत के बाद FDA अधिकारी दुकान का निरीक्षण करने के लिए पहुंचा। इन्सपेक्शन के दौरान दुकान में कई एक्सपायरी प्रोडक्ट मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि एक्सपायरी प्रोडक्ट सीज करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अधिकारी ने रिश्वत लेकर मामले को रफा दफा कर दिया। गुस्साई भीड़ ने अधिकारी को घेर लिया। और उन्होंने एक्सपायरी बिस्किट खाने के लिए चैलेंज किया। लोगों ने कहा- अगर ये सही हैं तो खाकर दिखाईये।

