मंदीप के. भंडारी बने CBSE के नए चेयरमैन: MBBS गोल्ड मेडलिस्ट; जानें एजुकेशनल बैकग्राउंड और करियर
Published:
2 min read

एजुकेशन डेस्क. सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी को नया चेयरमैन नियुक्त किया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनेल, पब्लिक ग्रिएवान्सेस एंड पेंशन्स की ओर से जारी सरकारी नोटिस के मुताबिक 2001 बैच के AGMUT कैडर के IAS अधिकारी मंदीप के. भंडारी को शिक्षा मंत्रालय के तहत CBSE के चेयरमैन का पद दिया गया है। इसी के साथ नोटिस में आगे कहा गया हैं कि इस पद को भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी के लेवल और वेतनमान के बराबर किया गया है।
मंदीप के. भंडारी की एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
NDTV की रिपोर्ट्स के मुताबिक मंदीप के. भंडारी का बैकग्राउंड मेडिकल क्षेत्र से है। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और दयानंद मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल से MBBS की पढ़ाई की है। वहीं उनकी सर्विस प्रोफाइल के मुताबिक, उन्हें सर्जरी और मेडिसिन से जुड़ी योग्यता भी हासिल है। वे MBBS में गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुके हैं।

मंदीप भंडारी का एडमिनिस्ट्रेटिव करियर
मंदीप के. भंडारी ने अपने करियर में केंद्र सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों में कई अहम पदों पर काम किया है। जिसमें शामिल है,
- ज्वाइंट सेक्रेटरी
- मंत्री के प्राइवेट सेक्रेटरी
- एडिशनल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर
- डिप्टी कमिश्नर
- एडिशनल डेवलपमेंट कमिश्नर
- एडिशनल सेक्रेटरी
- चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर
फिलहाल मंदीप के. भंडारी जम्मू-कश्मीर के लेफ्टीनेंट गवर्नर के प्रिंसिपलसेक्रेटरी के पद पर कार्यरत थे।

