न्यू लुक: नई यूनिफॉर्म में दिखेंगे BSF के जवान; 80% कॉटन से ड्रेस होगी आरामदायक
Published:
2 min read

BSF न्यू यूनिफॉर्म
BSF के जवान अब नई और खास यूनिफॉर्म में दिखाई देंगे। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) अपनी ड्रेस में कई बदलाव करने जा रहा है। BSF की नई ड्रेस में न्यू कैमोफ्लाज पेटर्न होगा। साथ ही BSF का नया लोगो भी इंट्रोड्यूज किया जाएगा।
BSF (उत्तर) के DIG योगेंद्र सिंह राठौर मुताबिक ड्रेस के कलर और टेक्सचर में बदलाव किए गए हैं। 6 महीने या एक साल के भीतर ही BSF के जवान नई ड्रेस में दिखाई देंगे।
इससे पहले 2022 में इंडियन आर्मी और इंडियन एयरफोर्स ने अपने जवानों के लिए डिजिटल कैमोफ्लाज यूनिफॉर्म को इंट्रोड्यूज किया था.
नई यूनिफॉर्म में 80 प्रतिशत कॉटन
BSF (उत्तर) के DIG योगेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि नई यूनिफार्म कॉटन आधारित यूनिफॉर्म है। नई यूनिफॉर्म जवानों के लिए आरामदायक रहेगी। नई यूनिफार्म 80 प्रतिशत कॉटन और 19 प्रतिशत पॉलिस्टर और 1 प्रतिशत स्पैन्डेक्स फाइबर से बनेगी। यह ड्रेस किसी भी मौसम में जवानों को कंफर्ट और आरामदायक अहसास कराएगी। स्पैंडेक्स मटेरियल ड्रेस को स्ट्रेचेबल और लचीला बनाएगा। राजस्थान, पंजाब का गर्म मौसम और नॉर्थ- ईस्ट में गर्मी के साथ-साथ ह्मुडिटी से जवानों को दिक्कत नहीं होगी।
साथ ही ड्रेस के कलर को भी बदला गया है। अभी जो यूनिफॉर्म जवान पहनते हैं, उसमें 50 प्रतिशत खाकी, 45 प्रतिशत ग्रीन और 5 प्रतिशत ब्राउन कलर है। इसके साथ ही दूसरे बदलाव भी किए गए हैं।
डिजिटल पेटर्न पर आधारित है ड्रेस
BSF का नया लोगो भी इंट्रोड्यूज किया जाएगा। नई ड्रेस लूज फिटिंग डिजिटल कॉम्बेट ड्रेस पेटर्न पर आधारित है। डिजिटल पेटर्न होने से ड्रेस का कलर फेड नहीं होगा। इस पेटर्न को पेटेंट किया गया है। जिससे कोई भी इसे कॉपी नहीं कर सकेगा।
BSF (उत्तर) के DIG योगेंद्र सिंह राठौर का कहना है कि बदलाव एक प्रक्रिया है। बदलाव होते रहने चाहिए। यूनिफॉर्म को लेकर फोर्स लेवल पर विचार विमर्श चलता रहता है। यह सब कंपाइल होने के बाद ही सोचा गया। बहुत दिनों से ड्रेस पर डिस्कस किया जा रहा था।
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक BSF में 2 लाख 70 हजार जवान है। BSF के जवान पाकिस्तान और बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात हैं। साथ ही BSF एंटी टेरर और नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में भी शामिल है।

