5 हफ्ते बाद UK के लिए उड़ान भरेगा ब्रिटिश नेवी का विमान: केरल में कराई गई थी इमरजेंसी लैंडिंग; हाईड्रोलिक सिस्टम में खराबी के चलते 37 दिन से खड़ा है F-35 जेट
Published:
2 min read

ब्रिटिश रॉयल नेवी का F-35B फाइटर जेट मंगलवार को केरल से उड़ाने भरेगा। 5 हफ्ते पहले F-35 फाइटर जेट की तिरुअनंतपुरम के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हाइड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी के चलते इमरजेंसी लैंडिग कराई थी। F-35 के हाइड्रोलिक सिस्टम को अब ठीक कर लिया गया है। केरल से ब्रिटेन के लिए मंगलवार को उड़ान की मंजूरी दी जाएगी।
14, जून को यूके से ऑस्ट्रेलिया जा रहे F-35B फाइटर जेट के हाड्रोलिक सिस्टम में गड़बड़ी के चलते केरल के तिरुअनंतपुरम में इमरजेंसी लैंडिग कराई थी।लो फ्यूल और खराब मौसम की वजह से पायलट को इमरजेंसी लैंडिग के लिए केरल के एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। इंडियन एयरफोर्स ने F-35 की लैंडिंग में हेल्प कराई थी।
यूके से 24 एक्सपर्ट आए जेट को सही करने
पिछले 5 हफ्तों में फाइटर जेट को ब्रिटेन ले जाने की कई कोशिशें की गई। 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट यूके की HMS प्रिंस ऑफ वेल्स करियर स्ट्राइक ग्रुप का हिस्सा है। यह अभी इंडो-पैसेफिक (हिंद महासागर) में तैनात है। हाल ही में भारतीय नेवी के साथ एक्सरसाइज की थी।
6 जुलाई को फाइटर जेट को हाइड्रोलिक गड़बड़ी को ठीक करने के लिए हैंगर में ले जाया गया था। F-35 को ठीक करने के लिए यूके से 24 लोगों की टीम केरल आई थी। इनमें 14 ब्रिटिश रॉयल एयरफोर्स के टेक्निकल एक्सपर्ट, 10 क्रू मेंबर शामिल थे।
F-35 फाइटर जेट की खासियत
F-35 अमेरिका में निर्मित दुनिया का सबसे एडवांस लड़ाकू विमान माना जाता है। यह सिंगल सीटर, सिंगल इंजन, सुपरसोनिक और सभी मौसम में काम करने वाला जेट है।

