BRICS में विदेशी डेलीगेट्स-पत्रकारों को स्पेशल गुडी बैग: बिहार के सत्तू-मखाना से ओडिशा की कॉफी तक 9 आइटम; इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट भी
Published:
2 min read

बैग के अंदर गुजरात का ब्लॉक प्रिन्टेड स्टॉल भी दिया गया है। जो बेहद शाही लग रहा है।
नेशनल डेस्क. दिल्ली में 18वें BRICS समिट में शामिल होने वाले पत्रकारों और प्रतिनिधियों को एक खास 'गुडी बैग' दिया जा रहा है। इस बैग के अंदर मौजूद सामान में भारतीय संस्कृति और लोकल प्रोडक्ट की झलक दिख रही है। समिट 12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जाएगा।
बैग में क्या खास है
Ndtv की रिपोर्ट के मुताबिक, बैग पर BRICS समिट इंडिया 2026 लिखा हुआ है। इसमें एक पैकेट सत्तू का है, जो बिहार की पहचान है। साथ ही बिहार का ही रोस्टेड मखाना दिया गया है, जो रिच प्रोट्रीन से भरा हुआ है। यह मेहमानों के लिए सुपरफूड के तौर पर अच्छा विकल्प हो सकता है। गुडी बैग में ओडिशा की आदिवासी पहाड़ियों से आई 100% अरेबिका स्पेशलिटी कॉफी भी शामिल है। सरकार इस इंटरनेशनल समिट के जरिए लोकल प्रोडक्ट को प्रमोट कर रही है।

गुजरात की झलक भी दिखी
बैग के अंदर गुजरात का ब्लॉक प्रिन्टेड स्टॉल भी दिया गया है। जो बेहद शाही लग रहा है। समिट में शामिल होने वालों के लिए इसमें एक कॉफी मग और एक टोट बैग भी है। इस गुडी बैग में एक और बढ़िया चीज है, इन-बिल्ट चार्जिंग पोर्ट। इससे पत्रकार बैग ले जाते समय अपने डिवाइस चार्ज कर सकेंगे। साथ ही एक पानी की बोतल भी दी गई है।

1200 से अधिक पत्रकार शामिल होंगे
18वें ब्रिक्स समिट की कवरेज के लिए दिल्ली में लगभग 1,200-1,300 पत्रकारों के आने की उम्मीद है, जिनमें ब्रिक्स सदस्य और सहयोगी देशों के बड़ी संख्या में पत्रकार शामिल हैं।

