BRICS Summit में ड्यूटी में बनाई वीडियो: कान्स्टेबल ने डाली हथियार वाली Reel; सस्पेंड
Published:
2 min read

कांस्टेबल नोर्थ-वेस्ट जिले में पोस्टेड था, और बांग्लादेश सेल से जुड़ा हुआ था।
नेशनल डेस्क. BRICS समिट में ड्यूटी पर तैनात दिल्ली पुलिस के कान्स्टेबल पर कार्रवाई हुई है। आरोप है कि उसने ड्यूटी के दौरान इंस्टाग्राम पर रील अपलोड की थी। जिसमें हथियार भी दिख रहे थे।
कॉन्स्टेबल नोर्थ-वेस्ट जिले में तैनात था, उसके गले में BRICS Summit 2026 की ID भी लगी हुई थी। इस घटना ने भारत मंडपम में आयोजित हाईप्रोफाइल इंटरनेशनल इवेंट की सुरक्षा इंतजामों पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। कान्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरु कर दी गई है। आगे की कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
5 स्टार होटल में तैनात था कांस्टेबल
रिपोर्ट के अनुसार, कान्स्टेबल की BRICS समिट के दौरान सुरक्षा में ड्यूटी लगी हुई थी। वह लगातार सुरक्षास्थल से हथियार के साथ वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड कर रहा था। कई यूजर्स ने इस पर सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने संज्ञान लिया। कई यूजर्स ने इस हाईप्रोफाइल इवेंट में इस तरह सुरक्षा से जुड़े वीडियो शेयर करने पर बड़ी लापरवाही बताई।
यह खबर भी पढ़े
शादी का कार्ड लेकर थाने पहुंचीं दो महिला पुलिसकर्मी: छुट्टी की अर्जी से सामने आया समलैंगिक विवाह का मामला; क्या इस रिश्ते को कानूनी मान्यता मिलेगी
पुलिस ने कांस्टेबल को BRICS की सुरक्षा से हटा लिया था, उसे वापस नोर्थ-वेस्ट जिले में भेजा गया। सीनियर अधिकारियों ने बताया, कांस्टेबल की तैनाती 5 स्टार होटल और BRICS से जुड़े महत्वपूर्ण जगहों पर की गई थी।
दिल्ली पुलिस ने जांच शुरु की
दिल्ली पुलिस ने कहा- इस घटना को हमने गंभीरता से लिया है। कांन्स्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच शुरु की गई है। अधिकारियों ने बताया कि वह नोर्थ-वेस्ट जिले में पोस्टेड था, और बांग्लादेश सेल से जुड़ा हुआ था। ‘बांग्लादेश सेल’ भारत में अवैध रुप से रह रहे लोगों के यहां छापेमारी से जुड़ी है।

