कौन बनेगा नया उपराष्ट्रपति: विचारधारा से जुड़े नेता पर ही दांव खेलेगी बीजेपी, सहयोगी JDU-TDP से भी चर्चा
Published:
3 min read

जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद अगला उपराष्ट्रपति कौन होगा, इस पर सबकी निगाह टिकी हुई हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि अगला उपराष्ट्रपति पार्टी से ही होगा। कयास लगाए जा रहे थे कि बिहार चुनाव को देखते हुए बीजेपी नीतीश कुमार को अगला उपराष्ट्रपति बना सकती है। जेपी नड्डा के साथ मुलाकात के बाद JDU नेता रामनाथ ठाकुर का नाम भी चर्चा में आया।
बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी उसे ही उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित करेगी, जो पार्टी की विचारधारा से दृढ़ता जुड़ा हुआ हो।
JDU-TDP से नहीं बीजेपी से होगा उपराष्ट्रपति
इससे पहले JDU नेता कोटे से केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मीटिंग ने हलचल मचा दी थी। ऐसा माना जा रहा था कि बीजेपी रामनाथ ठाकुर को प्रोजेक्ट कर सकती है। लेकिन बीजेपी सूत्रों ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है। उन्होंने इस बैठक को एक रूटीन प्रक्रिया बताई। अभी बीजेपी नेतृत्व ने उपराष्ट्रपति पद के लिए NDA में शामिल TDP (तेलगू देशम पार्टी) से भी चर्चा नहीं की है।
चुनाव आयोग ने की तैयारी
चुनाव आयोग ने भी उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए तैयारी शुरू कर दी है। चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव से संबंधित कार्यक्रम जारी करेगा।
विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतार सकता है
अभी विपक्ष की तरफ से उपराष्ट्रपति पद के लिए कोई नाम सामने नहीं आया है। देश में अब तक 16 उपराष्ट्रपति चुनाव में से 4 बार ही विपक्ष ने अपना उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा है। इस बार विपक्ष अपना उम्मीदवार उतार सकता है।
4 निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए
1952 से 1962 तक सर्वपल्ली राधाकृष्णन दो बार उपराष्ट्रपति रहे। 1952 में आंध्रप्रदेश के जनाब शेख खादिर हुसैन का नामांकन खारिज होने से सर्वपल्ली राधाकृष्णन निर्विरोध चुने गए। 1957 के उपराष्ट्रपति चुनाव में सर्वपल्ली राधाकृष्णन के खिलाफ कोई उम्मीदवार खड़ा नहीं हुआ। इस बार भी वह निर्विरोध चुने गए।
1979 में पूर्व CJI मोहम्मद हिदायतुल्लाह निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए थे।
1987 में शंकरदयाल शर्मा सहित 27 लोगों ने उपराष्ट्रपति पद के लिए नामंकन भरा था। लेकिन सभी के नामंकन अवैध हो गए। शंकरदयाल शर्मा निर्विरोध उपराष्ट्रपति चुने गए।
2007 में 3 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव
2007 में ट्रायंगल मुकाबला देखने को मिला। UPA की तरफ से हामिद अंसारी, NDA से नजमा हेपतुल्लाह और तीसरे मोर्चे से रशीद मसूद चुनावी मैदान में थे। हामिद अंसारी ने इस चुनाव में जीत दर्ज की।
1969 में 5 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव
1969 में जीएस पाठक सहित 5 उम्मीदवारों को चुनाव हराकर उपराष्ट्रपति बने थे।

