चाची से कराई भतीजे की शादी: अफेयर के शक में मारपीट, मांग भी भरवाई; Video वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन
Published:
2 min read

24 साल के युवक की उसकी चाची के साथ जबरदस्ती शादी करवा दी।
बिहार में बड़ा ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सुपौल जिले में एक 24 साल के युवक की अफेयक के शक में उसकी चाची के साथ जबरदस्ती शादी करवा दी। साथ ही ग्रामीणों ने दोनों के साथ मारपीट भी की। मारपीट और मांग भरने का वीडियो भी सामने आया है। भीमपुर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
यह पूरा घटनाक्रम 2 जुलाई का है, आरोप है कि युवक मिथिलेश कुमार मुखिया को किडनेप करके जीवछपुर वार्ड नंबर 8 स्थित उसके चाचा के घर पर लाया गया। पीड़ित मिथलेश के पिता ने पुलिस को बताया कि शिवचंद्र की पत्नी रीता देवी और उनके बेटे पर अफेयर का आरोप लगाकर गांव के लोगों ने पिटाई की। शिवचंद्र और उसकी पत्नी का एक 4 साल का बच्चा भी है।
घटना का वीडियो हो रहा वायरल
वायरल वीडियो में आरोपी मिथलेश को डंडे से लगातार पिटाई कर रहे हैं। इतना ही नहीं रीता देवी के साथ भी ग्रामीणों ने मारपीट की। आरोपियों ने मिथिलेश को रीता देवी की मांग में जबरदस्ती सिंदूर भी भरवाया।
पीड़ित के पिता ने लगाए आरोप
मिथलेश के पिता ने कहा कि जब उन्होंने बीच- बचाव की तो आरोपियों ने उनके और पत्नी के साथ भी मारपीट की। उनके बेटे गंभीर घायल हुआ है। हमले में पीठ, गर्दन और हाथों में गंभीर चोटें आईं हैं। जब पुलिस को सूचना दी गई तब आरोपी गांव से भाग चुके थे। पीड़ित के पिता ने बताया कि उसके बेटे पर जीवछपुर के रहने वाले राजा कुमार, विकास मुखिया, शिवचंद्र मुखिया, सूरज मुखिया, प्रदीप ठाकुर, सुरेश मुखिया पर हमला किया है। वहीं भीमपुर के रहने वाले राहुल कुमार और साजन सहनी ने भी बेटे के साथ मारपीट की है।
मामला दर्ज
भीमपुर स्टेशन के SHO मिथलेश पांडे ने बताया कि केस रजिस्टर्ड कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पीड़ित युवक कोनरपतगंज अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, बाद में उसकी स्थिति को देखते हुए उसे अरारिया के सदर अस्पताल रेफर किया गया है।

