बिहार में SIR पर घमासान: तेजस्वी यादव का दावा- NDA सांसद और पति के पास दो-दो वोटर आईडी, EC पर फर्जीवाड़े का लगाया आरोप
Published:
4 min read

तेजस्वी यादव ने NDA और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
बिहार में वोटर लिस्ट और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है। इसी बीच तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि NDA की सांसद और उनके पति के पास दो वोटर आईडी हैं।
तेजस्वी यादव ने ये आरोप चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद वीणा देवी पर लगाया। वीणा देवी वैशाली से सांसद है और उनके पती दिनेश सिंह JDU के विधान परिषद सदस्य हैं।
दो अलग-अलग जिलों में वोट- तेजस्वी
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स(X) पर आरोप लगाते हुए दो अलग-अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 के बारे में लिखा- इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟒𝟑 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐆𝐒𝐁𝟏𝟎𝟑𝟕𝟖𝟗𝟒 है। इनके दो अलग-अलग जिलों के दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में दो वोट है। दोनों 𝐄𝐏𝐈𝐂 कार्ड में इनकी दो अलग-अलग उम्र है। 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे।

यादव ने चुनाव आयोग से सवाल करते हुए लिखा- मतदाता सूची पुनरीक्षण में इन्होंने दो अलग-अलग फॉर्म पर दो साइन किए होंगे। इन दो अलग-अलग फॉर्म पर चुनाव आयोग ने साइन किए कि 𝐌𝐏 साहिबा ने खुद साइन किए। चुनाव आयोग द्वारा प्रकाशित नई ड्राफ्ट सूची में दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐂𝐚𝐫𝐝 के साथ, दो अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों दो अलग अलग वोटर आईडी कैसे बन गए?
‘𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए धांधली’
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर धांधली और फर्जीवाड़ा का आरोप लगाते हुए आगे लिखा- क्या यह चुनाव आयोग द्वारा 𝐁𝐉𝐏-𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई धांधली, फर्जीवाड़ा और मिलीभगत नहीं है? क्या बीजेपी का “𝐓𝐑𝐎𝐋𝐋 आयोग” बन चुका। क्या चुनाव आयोग इनका 𝐅𝐚𝐜𝐭 𝐂𝐡𝐞𝐜𝐤 कर इन्हें दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
‘सांसद के पति के दो वोटर आईडी’
एक दूसरे पोस्ट में जेडीयू नेता बिहार विधान परिषद के सदस्य दिनेश सिंह पर वोट घोटाले का आरोप लगाते हुए लिखा- नीतीश कुमार के खास 𝐌𝐋𝐂 दिनेश सिंह का “वोट घोटाला” उजागर, इनके पास एक दो अलग अलग 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃 - 𝐑𝐄𝐌𝟎𝟗𝟑𝟑𝟐𝟔𝟕 और 𝐄𝐏𝐈𝐂 𝐈𝐃- 𝐔𝐓𝐎𝟏𝟏𝟑𝟒𝟓𝟐𝟕 है।

इनके दो अलग-अलग जिलों के दो अलग-अलग लोकसभा और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में दो अलग-अलग वोट है। यादव ने 𝐒𝐈𝐑 फॉर्म पर साइन को लेकर भी सवाल खड़े किए और लिखा- 𝐒𝐈𝐑 में इन्होंने दो अलग अलग गणना फॉर्म भरे जिनमें दो अलग-अलग साइन किए होंगे। फॉर्म पर चुनाव आयोग के अधिकारी ने साइन किए कि 𝐌𝐋𝐂 साहब ने खुद हस्ताक्षर किए?
𝐌𝐋𝐂 दिनेश सिंह CM के खास इसलिए दो वोटर आईडी: तेजस्वी यादव
तेजस्वी ने चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए और लिखा- क्या मुख्यमंत्री के खास होने के कारण चुनाव आयोग ने इनके दो वोट बनने दिए? क्या यह 𝐄𝐂 द्वारा 𝐍𝐃𝐀 को जिताने के लिए की गई चुनावी धांधली नहीं है?
यादव ने पोस्ट के आखिर में लिखा- क्या चुनाव आयोग SIR में की जा रही अपनी गड़बड़ियों और गलतियों को स्वीकार करेगा? क्या चुनाव आयोग श्री दिनेश सिंह को दो जगह से दो अलग-अलग नोटिस देगा?
तेजस्वी इससे पहले भी चुनाव आयोग पर लगा चुके आरोप
इससे पहले तेजस्वी यादव ने बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा पर भी दो वोटर आईडी होने का आरोप लगाया था। जिसके बाद सिन्हा ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने पहले ही एक विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने के लिए आवेदन दे दिया था।
सिन्हा का कहना है कि उन्होंने एक ही जगह से वोट डाला था। तेजस्वी यादव लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी RJD की नेता मुजफ्फरपुर की मेयर और भाजपा नेता निर्मला देवी के दो वोटर आईडी होने पर चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।
तेजस्वी यादव NDA के नेताओं पर दो वोटर आईडी होने का आरोप लगा रहे हैं। यादव का कहना है कि चुनाव आयोग और बीजेपी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहा है।

