बिहार में उद्योगपति बीजेपी नेता की हत्या: पटना में घर के पास गोली मारी, 6 साल पहले बेटे की भी इसी तरह हुई थी हत्या
Published:
2 min read

उद्योगपति बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या
बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने उद्योगपति बीजेपी नेता गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी। गोपाल खेमका मगध हॉस्पिटल के मालिक थे। उन्हें शुक्रवार रात गांधी मैदान इलाके में उनके घर के पास गोली मारी गई। चौंकाने वाली बात ये है कि 6 साल पहले गोपाल खेमका के बेटे गुंजन की भी इसी तरह वैशाली जिले में हत्या की गई थी।
गोपाल खेमका पटना के चर्चित बिजनेसमैन थे और बीजेपी से भी जुड़े थे। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात 11.40 बजे राम गुलाम चौक पर गाड़ी से उतरते वक्त अज्ञात बदमाशों ने नजदीक से गोली मारी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
बाइक से आए थे हमलावर
पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया, घटनास्थल पर जांच के लिए फॉरेंसिक टीम बुलाई गई है। मौके से बुलेट और खाली खोखे मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस को बिजनेसमैन गोपाल खेमका पर फायरिंग की जानकारी मिली थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत अस्पताल और इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची। हम सीसीटीवी की भी जांच कर रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर बाइक पर आए थे। हम सभी एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं।
पप्पू यादव बोले- गुंडाराज में कोई सुरक्षित नहीं
सीवान में तीन लोगों की हत्या
यह मामला ऐसे समय पर आया, जब नीतीश के नेतृत्व वाली सरकार कानून व्यवस्था को लेकर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार को कुछ ही घंटों पहले सीवान में भी तीन लोगों की हत्या का मामला सामने आया था। इस हमले में दो लोग घायल भी हुए थे।
विपक्ष ने CM नीतीश कुमार घेरा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीवान हमले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना भी साधा था। उन्होंने कहा था, बिहार में नरसंहार! सीवान में छह लोगों को गोली मारी गई! तीन की मौके पर ही मौत! अचेत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है!

