बेंगलुरु में सड़क पर पार्किंग पर लगेगा ₹2500 चार्ज: सरकार ला रही नया नियम; देनी होगी रेजिडेंशियल पार्किंग फीस
Published:
2 min read

कार के साइज के आधार पर सालाना रेजिडेंशियल पार्किंग फीस देनी होगी। (ai इमेज)
नेशनल डेस्क. बेंगलुरु में पार्किंग के लिए अब आपको सालाना 25 हजार रुपए देने होंगे। सरकार इसको लेकर एक नया नियम लाई है। ड्राफ्ट के मुताबिक, बेंगलुरु में जो लोग अपने घरों के बाहर पब्लिक रोड पर गाड़ियां पार्क करना चाहते हैं, उन्हें कार के साइज के आधार पर सालाना 25,000 रुपए तक की रेजिडेंशियल पार्किंग फीस देनी होगी।
मेन रोड के अलावा अन्य सड़कों पर रेजिडेंशियल पार्किंग की अनुमति केवल उन्हीं कारों को होगी जिनके पास नगर निगम का जारी किया गया रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट होगा।

इन लोगों पर लागू होगा नियम
यह परमिट केवल उन बिल्डिंग में रहने वालों को जारी किया जाएगा, जो बिल्डिंग बाय-लॉ के तहत तय न्यूनतम पार्किंग जरूरतों को पूरा करती हैं। जिन घरों या इमारतों में बाय-लॉ के अनुसार पर्याप्त ऑन-साइट पार्किंग नहीं है, वहां के लोग रेजिडेंशियल पार्किंग परमिट के लिए योग्य नहीं होंगे।बिना वैध परमिट के अपने घरों के बाहर सार्वजनिक सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने को अवैध पार्किंग माना जा सकता है और इसके लिए जुर्माना भी लग सकता है।
ये ड्राफ्ट नियम ऐसे समय में आया हैं, जब शहर में ऑन-स्ट्रीट पार्किंग एक बड़ी समस्या बनी हुई है। कार पब्लिक रोड की जगह घेर लेती हैं जिससे ट्रैफिक की आवाजाही और पैदल चलने वालों को दिक्कत होती है।

