अयोध्या राम मंदिर दान चोरी केस: CCTV में 105 चोरी की घटनाएं; 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी SIT
Published: Updated:
2 min read

चंदा चोरी केस में राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े 8 पूर्व कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. अयोध्या राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट को SIT ने बताया कि CCTV से 105 चोरी की घटनाओं की पहचान हुई है। SIT 25 सितंबर तक चार्जशीट दाखिल करेगी।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने जांच कर रही SIT की रिपोर्ट का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट में यह जानकारी दी। तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में बताया कि SIT की जांच पूरी होने वाली है और 25 सितंबर तक इस केस की चार्जशीट जमा कर दी जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट में केस से जुड़ी जानकारी दी गई
सुप्रीम कोर्ट ने मजिस्ट्रेट को आदेश दिए हैं कि वे चार्जशीट पर कानून के हिसाब से एक्शन लें। सुप्रीम कोर्ट ने SIT की स्टेट रिपोर्ट की भी समीक्षा की। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में आरोपियों के बारे में, चोरी किए गए दान और उपलब्ध सबूतों के बारें में भी जानकारी दी गई। साथ ही CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और अन्य सबूत पेश किए गए।
यह खबर भी पढ़ें
राम मंदिर में चोरी रोकने के लिए AI से निगरानी: SIT सरकार को सुझाव देगी
सुरक्षा व्यवस्था में कई बड़ी खामियां
इससे पहले SIT रिपोर्ट में कहा गया था कि दान काउंटिंग सेंटर में एंट्री और एग्जिट के दौरान कर्मचारियों की तलाशी नहीं होती थी। इसके अलावा कर्मचारियों के निजी सामान की निगरानी भी नहीं थी। अलग-अलग दान पेटियों से निकली नकदी को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ गिना जाता था, जिससे अनियमितताओं की संभावना बढ़ गई।
अब तक 80 लाख रुपए से ज्यादा कैश बरामद
जांच शुरू होने से पहले ही कुछ कर्मचारियों से लगभग 78.94 लाख रुपए बरामद किए गए थे। इसके अलावा 4 जून 2026 को काउंटिंग सेंटर से जुड़े बाथरूम से भी 2.25 लाख रुपये नकद मिलने का दावा किया गया है। SIT ने यह भी कहा कि कुछ कर्मचारियों के बैंक खातों में उनकी घोषित आय की तुलना में ज्यादा जमा और फाइनेंशियल ट्रांसेक्शन पाए गए हैं।

