असम में 9 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार: फेक आधार कार्ड समेत कई दस्तावेज बरामद; अवैध रूप से घुसे थे
Published:
2 min read

असम पुलिस और GRP ने मिलकर ये कार्रवाई की है।
नेशनल डेस्क. असम में बुधवार को न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन से नौ बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। बंगाईगांव SSP नुमल महत्ता ने कहा- हमने एक ज्वाइंट ऑपरेशन में 9 बांग्लादेशी नागरिकों को न्यू बोंगईगांव रेलवे स्टेशन से पकड़ा है।
पुलिस ने बताया, पूछताछ के दौरान हमें पता चला कि वे सभी 9 लोग बांग्लादेश के नागरिक है। उनके पास से 4 बांग्लादेशी ID मिले हैं। हमने 6 मोबाइल फोन, एक बांग्लादेशी पासपोर्ट, 3 संदिग्ध फेक इंडियन आधार कार्ड और 5 रेलवे टिकट बरामद किए हैं।
काम की तलाश में थे बांग्लादेशी नागरिक
SSP ने कहा- हमें पता चला कि वे पड़ोसी राज्य के रास्ते असम में दाखिल हुए हैं और न्यू बंगाईगांव रेलवे स्टेशन से बाहर जाने की कोशिश कर रहे थे। पहले हमले 6 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, इसके बाद 3 की और गिरफ्तारी हुई है। कानून के हिसाब से उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वह काम की तलाश में असम से बाहर जाना चाहते थे। यह ऑपरेशन पुलिस और GRP की संयुक्त टीम ने किया है।
यह खबर भी पढ़ें-
बांग्लादेशी महिला पर डिपोर्टेशन का खतरा: 10 साल पहले धर्म बदलकर गुजरात में शादी की, 2 बच्चे भी; प्यार के लिए अवैध तरीके से भारत आने का आरोप
सितंबर में 27 बांग्लादेशी पकड़ाए थे
इससे पहले 16 सितंबर 2026 को असप पुलिस ने 27 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़ा था। इनमें कुछ नाबालिग और महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने इन्हें असम के अलग-अलग लोकेशन से पकड़ा था। पुलिस ने कहा- गैर कानूनी रूप से भारत में घुसने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ हमारी कार्रवाई जारी रहेगी। जो भी भारत में अवैध रूप से घुसेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

