कर्नाटक पुलिस अफसर का दर्द: 'CM सिद्धारमैया सबके सामने थप्पड़ मारना चाहते थे, घटना से पत्नी और बच्चे भी दुखी', ASP ने रिटायरमेंट मांगा
Published:
3 min read

पुलिस अफसर ने कहा कि सीएम सिद्दारमैया ने भाषण के दौरान थप्पड़ मारने की कोशिश की।
कर्नाटक के सीएम सिद्दारमैया ने एक रैली में पुलिस अधिकारी पर हाथ उठाया था। पुलिस अफसर ने इस अपमान को लेकर वॉलंटरी रिटायरमेंट की मांग की है। हालांकि सरकार ने अभी तक ASP एनवी बारामनी के वॉलंटरी रिटायरमेंट पर फैसला नहीं लिया है। ASP ने आखिरी महीने ही अपना इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने अप्रैल में सीएम सिद्दारमैया पर बेलगावी में आयोजित एक पब्लिक रैली में अपमानित करने का आरोप लगाया था।
14 जून बारामनी ने गृह सचिव को इस्तीफा सौंपा था, उन्होंने बताया था कि 28 अप्रैल को कांग्रेस की रैली में हुई घटना से उन्हें भावानात्मक पीड़ा हुई और मनोबल टूट गया। कांग्रेस की इस रैली को सीएम सिद्दारमैया लीड कर रहे थे, पुलिस अधिकारी मंच पर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मंच के पास में ही बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया था।
इससे नाराज होकर सीएम ने भीड़ के सामने ही अफसर को बुलाकर गुस्से भरे लहजे में थप्पड़ मारने के लिए हाथ उठाया था, लेकिन सीएम थोड़ी देर में शांत भी हो गए थे। उन्होंने इस्तीफे में इस घटना के बारे में लिखा कि सीएम सिद्दारमैया ने मंच पर ही उन पर चिल्लाकर पूछा यहां कौन एसपी है? बाहर निकलो! और उन्होंने ऐसे हाथ उठाया जैसे वे सब के सामने थप्पड़ मारना चाहते थे। ASP ने कहा- ‘मैं सहज रुप से पीछे हटा और सबके सामने थप्पड़ खाने बाल-बाल बचा।’
कांग्रेस के नेता इस घटना के गवाह- बारामनी
उन्होंने कहा, थप्पड़ नहीं पड़ा, लेकिन सार्वजनिक अपमान का यह वीडियो 2 दिन तक टीवी पर चला। सभा में मौजूद हजारों लोग, कांग्रेस के नेता, ऑफिशियल और पार्टी के कार्यकर्ता और मीडिया इस बात की गवाह है। पुलिस अधिकारी ने लिखा कि मुख्यमंत्री पद और पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए वे चुपचाप मंच छोड़कर चले गए। वे शारीरिक हमले से तो बच गए लेकिन सार्वजनिक अपमान से नहीं बच सके। इस घटना से उनके घर पर भी मातम पसरा हुआ है। उनकी पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। किसी भी सीनियर अधिकारी ने संपर्क तक नहीं किया।
Assistant Superintendent of Police (ASP) Shri Narayan Bharamani, who was nearly slapped by Chief Minister Siddaramaiah during a self-promotional Congress event, has now applied for voluntary retirement.
— BJP Karnataka (@BJP4Karnataka) July 3, 2025
We could only imagine the humiliation he had to go through because of the… https://t.co/dkF3Kn1pky

