हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए: केजरीवाल का दावा- भारत में Meta अकाउंट रिस्ट्रिक्ट; कंपनी से मांगा जवाब
Published:
3 min read

इससे पहले Meta ने PM मोदी का वीडियो भारत के कुछ विशेष क्षेत्रों में रिस्ट्रिक्ट कर दिया था। हालांकि बाद में मेटा ने इसके लिए माफी भी मांगी। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि भारत में उनके मेटा अकाउंट रिस्ट्रिक्ट किया गया है। उन्होंने कंपनी की तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर सवाल उठाए है।
X पर एक पोस्ट में केजरीवाल ने कहा- उन्होंने मेटा के भारत ऑफिस में पूछताछ की थी, लेकिन उन्हें इस रोक की कोई वजह नहीं बताई गई और न ही यह बताया गया कि इसे कैसे हटाया जा सकता है।
उन्होंने लिखा- आपने मेरे अकाउंट पर भारत में क्यों रोक लगाई है? आपके भारत ऑफिस में पूछताछ से पता चला कि भारत में मेरे अकाउंट पर रोक लगा दी गई है और यह भारत में उपलब्ध नहीं है, ऐसा क्यों? आपके ऑफिस में कोई भी इसकी वजह नहीं बता रहा है। ईमेल भी लिखे गए उनका कोई जवाब नहीं मिला, सिर्फ एक्नॉलेजमेंट ही मिली।
हमारे PM के सामने मत झुकिए- केजरीवाल
केजरीवाल ने लिखा- यह तो बहुत खराब सर्विस है। हमारे प्रधानमंत्री के सामने इतना मत झुकिए। वरना वे आपको भारत में सिर्फ उन्हीं का अकाउंट चलाने देंगे। हालांकि मेटा की तरफ से अभी कोई रिस्पॉन्स नहीं आया है।
PM का पोस्ट हटाने पर जुकरबर्ग ने मांगी थी माफी
यह मामला तब सामने आया, जब PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में Meta CEO जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर चाइल्ड सेक्सुअल एब्यूज मैटेरियल और महिलाओं के खिलाफ अपराधों से जुड़े कंटेंट के लिए भी मेटा की ओर से माफी मांगी गई है। Meta ने कहा कि इस तरह के कंटेंट को प्रमोट करने के लिए काफी पैसा मिला था। उन्होंने अपनी गलती के लिए दुख भी जताया है।
ये भी पढ़ें: Meta CEO जुकरबर्ग ने सरकार से माफी मांगी: PM मोदी का वीडियो हटाने के मामले में संसदीय कमेटी ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया था
PM मोदी का पहला सेल्फी वीडियो फेसबुक ने हटाया: तकनीकी गलती बताकर माफी मांगी; सरकार ने भेजा समन
क्या है मामला
CJP प्रोटेस्ट के दौरान 23 जुलाई को सबसे पहले इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी ने सेल्फी वीडियो शेयर कर परीक्षा लीक पर कड़े कानून लाने की बात कही थी। इसके बाद इस वीडियो को फेसबुक पर शेयर किया गया। ये वीडियो फेसबुक पर डाउन कर दिया गया था। Meta ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस वीडियो को भारत के कुछ विशेष क्षेत्रों में रिस्ट्रिक्ट कर दिया था। हालांकि कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने वीडियो को फिर से रिस्टोर कर दिया। सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और मेटा को समन भेजा था। मेटा ने इस मामले में माफी मांगते हुए कहा था- तकनीकी खराबी के चलते गलती से ऐसा हुआ है।

