अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश नाकाम: 3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी गिरफ्तार, ईरानी बोट भी जब्त
Published: Updated:
2 min read

इंडियन कोस्ट गार्ड ने ईरानी बोट के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है।
नेशनल डेस्क. इंडियन कोस्ट गार्ड ने गुजरात एंटी-टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) के साथ जॉइंट ऑपरेशन में अरब सागर में ड्रग्स तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। ऑपरेशन में ईरानी वोट से 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 3000 करोड़ बताई जा रही है।
दरअसल, इंडियन कोस्ट गार्ड को समुद्र के रास्ते ड्रग्स की तस्करी का इनपुट मिला था। इसके आधार पर ये ऑपरेशन लक्षद्वीप के पश्चिम में इंटरनेशनल वॉटर में हुआ। ऑपरेशन के दौरान पहले ईरानी बोट की ट्रैकिंग की गई और उसका पीछा करते हुए रोका गया। सर्च के दौरान इसमें करीब 526 किलोग्राम हेरोइन और मेथामफेटामाइन बरामद किया गया।

526 किलो ड्रग्स पदार्थ बरामद
तलाशी के दौरान बोट से करीब 526 किलोग्राम हाई-ग्रेड ड्रग्स पदार्थ बरामद किए गए। इनमें हेरोइन और मेथामफेटामाइन शामिल हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें सवार सभी 5 पाकिस्तानी नागरिकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
बोट और आरोपियों को मुंबई लाया गया
इंडियन कोस्ट गार्ड ने ऑपरेशन पूरा होने के बाद गिरफ्तार पाकिस्तानी नागरिकों, जब्त ड्रग्स और बोट को मुंबई पहुंचाया। यहां मामले की आगे की जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ जारी है। जांच एजेंसियां बरामद ड्रग्स के सोर्स, समुद्री रूट, तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने की कोशिश में जुटी हैं।

