आंध्र प्रदेश में पत्नी ने BJP नेता की हत्या की साजिश रची: पत्नी समेत 6 गिरफ्तार; बाइक में आग लगाने से हुआ खुलासा
Published:
2 min read

BJP मंडल अध्यक्ष मुनिराजू और उनकी उनकी पत्नी प्रशांती। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. आंध्र प्रदेश पुलिस ने एक स्थानीय बीजेपी नेता की हत्या की कथित साजिश का खुलासा हुआ है। यह मामला तब सामने आया जब नेता की बाइक में आग लगाने की घटना हुई, जांच के बाद उनकी पत्नी और 5 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।
दरअसल, 13 सितंबर को BJP मंडल अध्यक्ष मुनिराजू की बाइक में कथित तौर पर आग लगा दी गई थी। शुरुआत में यह मामला बाइक में आग लगाने की सामान्य जांच के तौर पर शुरू हुआ, जब मुनिराजू ने पुलिस से संपर्क किया और केस दर्ज कराया। पुलिस ने शुरुआती जांच कि तो इस घटना के तार पॉलिटिकल विवाद से जुड़े मिले, जिसमें विनायक चविथी के फ्लेक्स से जुड़ा विवाद भी शामिल था।
ऐसे हुआ खुलासा
NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज और तकनीकी सबूतों की जांच की और बाइक में आग लगाने के मामले में 5 लोगों की पहचान की। इनमें साई, उदय किरण, लीला कृष्णा, पृथ्वीराज और हरीश थे। संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जहां उन्होंने बाइक में आग लगाने में की बात कबूल कर ली। हालांकि, पूरा मामला तब चौंकाने वाला मोड़ ले गया जब मुनिराजू की पत्नी प्रशांती की भूमिका भी इसमें शामिल हो गई।
पत्नी भी साजिश में शामिल
पुलिस की जांच से पता चला कि पत्नी अपने पति की हत्या की एक बड़ी साजिश में शामिल थी। उसकी सोशल मीडिया एक्टिविटी से पता चला कि प्रशांती, संदिग्धों में से एक साईं के संपर्क में थी और उसके साथ अपने पति से जुड़ी बातें शेयर करती थी। पुलिस ने यह भी बताया कि प्रशांती और अन्य संदिग्धों ने कथित तौर पर कई बार मुनिराजू पर हमले की साजिश की थी और इस बारे में बातचीत की थी। हालांकि, कथित हत्या की साजिश में वह सफल नहीं हो सके। पुलिस ने BJP नेता की पत्नी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

