अमृतसर एयरपोर्ट के पास कई ड्रोन दिखे: 7 फ्लाइट्स दिल्ली डायवर्ट की गईं; अलर्ट पर सिक्योरिटी एजेसियां-1.30 घंटे तक फ्लाइट ऑपरेशन रोके गए
Published:
2 min read

प्रतीकात्मक फोटो
नेशनल डेस्क. अमृतसर एयरपोर्ट के पास रविवार देर रात को संदिग्ध ड्रोन मूवमेंट देखा गया। इसके बाद 7 फ्लाइट्स को दिल्ली डायवर्ट किया गया। ड्रोन मूवमेंट दिखने के बाद पंजाब पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियां भी अलर्ट पर आ गई हैं। एयरपोर्ट पर करीब 1.30 घंटे तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन भी रोक दिए गए।
समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारी ने बताया कि अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई ड्रोन मूवमेंट देखे गए। इसके बाद प्रशासन ने 7 फ्लाइट्स को दिल्ली डायवर्ट कर दिया। इनमें से 2 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट थीं।
ये भी पढ़ें: अब ड्रोन भी एक्सपोर्ट करेंगे हम: गल्फ देशों में इसकी जबरदस्त मांग, ब्रह्मोस के बाद सबसे ज्यादा डिमांड ‘काल’ की; इस बारे में सब जानिए
रनवे के पास देखे गए कई ड्रोन
ये घटना रविवार रात 10 बजे की है। रनवे के पास ड्रोन जैसी संदिग्ध चीजें देखी गईं। इसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। पंजाब पुलिस और सिक्योरिटी एजेंसियों को इसकी जानकारी दी गई। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के डायरेक्टर अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि रविवार रात को एयरपोर्ट के ऑपरेशनल एरिया के आसपास कई संदिग्ध ड्रोन देखे गए थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
ये भी पढ़ें: इंदौर में ट्रैफिक पुलिस सख्त...: रॉन्ग साइड वाहन चलाने वाले 4 चालकों पर पहली बार दर्ज हुई FIR, ड्रोन से रखी जा रही नजर
एयरपोर्ट पर करीब 1.30 घंटे तक सभी फ्लाइट ऑपरेशन रद्द कर दिए गए। जिन फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, उनमें मलेशिया एयरलाइन, इंडिगो, एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट शामिल थीं।

