तमिलनाडु में TTV दिनाकरण ने छोड़ा NDA का साथ: बोले- अमित शाह नहीं करवा सके पलानीस्वामी से सुलह, बहुत इंतजार किया, अब गठबंधन से अलग हो रहे
Published:
2 min read

अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) के अध्यक्ष TTV दिनाकरण ने NDA गठबंधन छोड़ने का ऐलान किया है। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क। तमिलनाड में एनडीए को बड़ा झटका लगा है। टीटीवी दिनाकरण ने गठबंधन छोड़ने का ऐलान कर दिया है। अम्मा मक्कल मुनेत्र कषगम (AMMK) ने कहा- कि ई पलानीस्वामी की अगुवाई वाली अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (AIADMK) ने विश्वासघात किया है। पार्टी ने अहंकार दिखाया है।
दिनाकरण ने कहा- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी दोनों पार्टियों के बीच सुलह कराने में नाकाम रहे। यही वजह है कि हमने गठबंधन से बाहर निकलने का फैसला किया है।
पलानीस्वामी ने हमें धोखा दिया-दिनाकरण
दिनाकरण ने कहा कि एएमएमके ने AIADMK से सुलह के लिए लंबा इंतजार किया। हालांकि, ई पलानीस्वामी ने हमारे साथ धोखा किया। धोखा कभी नहीं जीत सकता हमें अम्मा (पूर्व CM जे जयललिता) के सभी कैडर्स को एक साथ लाने की उम्मीद थी। दोनों पक्षों के बीच सुलह कराने में बहुत देर हुई। हमें लगा कि अब और इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है। इसके बाद हमने अलग रास्ता चुनने का फैसला किया।
'हम बिना शर्त गठबंधन में शामिल हुए थे'
दिनाकरण ने कहा कि हम बिना शर्त गठबंधन में शामिल हुए थे। हमने इसका बात का समर्थन किया कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे। हालांकि, अब तमिलनाडु में 2026 का विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसी चुनाव से राज्य की किस्मत का फैसला होगा। ऐसे में हम और इंतजार नहीं कर सकते थे।

