सायबर क्राइम अवेयरनेस कॉलरट्यून: अब नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, यूजर ने अमिताभ बच्चन को घेरा
Published:
3 min read

एक्टर अमिताभ बच्चन
अमिताभ बच्चन की आवाज वाली सायबर क्राइम अवेयरनेस कॉलर ट्यून अब सुनाई नहीं देगी। गुरुवार से यह कॉलर ट्यून हट जाएगी। अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कॉलर ट्यून प्री रिकॉर्डेड है, जब भी कोई यूजर कॉल करता है, सबसे पहले उसे यही ट्यून सुनाई देती है। कॉलर ट्यून लोगों को सायबर क्राइम कैम्पेन से जुड़ी जानकारी देती है। हालांकि यूजर अब इससे परेशान हो चुके हैं।
सोर्सेस का कहना है कि यह सायबर सुरक्षा से जुड़ा अभियान खत्म कर दिया गया है। अब कॉलर ट्यून को गुरुवार से हटा दिया जाएगा। लोगों की शिकायत है कि कॉलर ट्यून कॉल करने से पहले एक दिवार का काम कर रही है। जिससे यूजर का इमरजेंसी सिचुएशन में कॉल जल्दी कनेक्ट नहीं हो पाता है।
सोशल मीडिया यूजर और अमिताभ बच्चन की चैट हो रही वायरल
हाल ही में अभिनेता अमिताभ बच्चन को इस ट्यून के लिए लोगों ने ट्रोल किया था। इस पर उन्होंने तीखी प्रतिक्रिया दी थी।
उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा- जी हां हुजुर, मैं भी एक प्रशिक्षक हूं। तो??
इस पर एक सोशल मीडिया यूजर ने रिप्लाइ किया और लिखा- तो फोन पे बोलना बंद करो भाय।
इस पर एक्टर ने जबाव देते हुए लिखा- सरकार को बोलो भाई, उन्होंने जो कहा हमने कर दिया।
एक और यूजर ने अमिताभ बच्चन पर तंज कसते हुए लिखा- बुढ्ढा सठिया गया।
इस पर अमिताभ बच्चन ने कहा कि एक दिन भगवान न करे वो जल्दी आए, आप भी सठिया जाएंगे। परंतु हमारे यहां एक कहावत है- जो सठा, वो पठा (समझदार)।
इससे पहले भी कोरोना में प्री-रिकॉर्डेड कॉलर ट्यून पर अमिताभ बच्चन की खूब आलोचना हुई थी। इस कॉलर ट्यून को हटाने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में PIL दायर की गई थी।
सिर्फ दिन में 2 बार ही बजेगी ट्यून- सायबर दोस्त
भारतीय सायबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल @CyberDost I4C पर कॉलर ट्यून से जुड़ी के बारे में बताया।
जो कॉलर ट्यून आपको बार-बार सुनाई देती है। आपकी सुरक्षा के लिए है, आपको स्कैम से बचाती है। अब दिन में 2 बार बजेगी। इमरजेंसी कॉल पर नहीं। स्कैम होने पर 1930 पर तुरंत कॉल करें।
कॉलर ट्यून को स्किप कैसे करें
अगर आप भी सायबर अपराध से जुड़ी कॉलर ट्यून से परेशान हैं तो एक बटन से इसे स्किप कर सकते हैं। राजस्थान पुलिस में सब इंस्पेक्टर आरती सिंह तंवर ने अपने सोशल मीडिया पर इस कॉलर ट्यून को स्किप करने के लिए एक ट्रिक बताई है।
जब भी आप कॉल करे आपको सायबर अवेयरनेस कॉलर ट्यून सुनाई दे, तो अपने फोन में डायल पेड खोल लें और फिर एक 1 नंबर दबाएं। ऐसा करते ही कॉलर ट्यून स्किप हो जाएगी और रिंग बजने लगेगी।
कौन लगाता है इस तरह की कॉलर ट्यून?
सायबर क्राइम से जुड़ी या फिर किसी भी अवेयरनेस प्रोग्राम से जुड़ी कॉलर ट्यून भारतीय दूर संचार विभाग के आदेश पर टेलीकॉम कंपनियां लगाती है। हर आउटगोइंग कॉल से पहले टेलीकॉम कंपनियां संदेश सुनाती है। यह मैसेज 30 सेकंड तक होता है। इसका उद्देश्य लोगों को साइबर क्राइम से बचाना है, लेकिन हर कॉल पर संदेश सुनाना यूजर को परेशान कर रहा है।

