अल-कायदा के गिरफ्तार आतंकियों पर बड़ा खुलासा: पाक आर्मी- ISI के संपर्क में थे, OP सिंदूर के दौरान सेंसिटिव जानकारी भेजी, भारत विरोधी नैरेटिव फैलाया
Published:
2 min read

गुजरात ATS ने बुधवार को अल-कायदा के 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया था। आतंकियों से पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक आर्मी और उनकी इंटेलीजेंस सर्विस (ISI) के लगातार संपर्क में थे। उन्होंने ऑपरेशन से जुड़ीं कई महत्वपूर्ण जानकारी भेजी थी।
OP सिंदूर के दौरान देश विरोधी नैरेटिव चलाया
आतंकियों ने ऑपरेशन सिंदूर के समय सोशल मीडिया पर देश विरोधी नैरेटिव चलाया। उन्होंने कई युवाओं को टारगेट करके उन्हें ऑपरेशन सिंदूर के खिलाफ भड़काया। आरोपियों ने पाकिस्तान समर्थिक मिलिट्री ऑपरेशन (बनयान उन मरसूस) के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की।
सूत्रों के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के समय अल- कायदा का टेरर मॉड्यूल पूरी तरह से एक्टिव था। उन्होंने भारतीय लोगों के खिलाफ भड़काऊ, हिंसात्मक कंटेंट शेयर किया था।
सभी आतंकी की उम्र 25 से 30
गुजरात ATS के मुताबिक, 2 आतंकियों को गुजरात से 1-1 आतंकी को दिल्ली-नोएडा से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार 4 आतंकियों के नाम सैफुल्लाह कुरैशी, मोहम्मद फर्दीन, और मोहम्मद फैक हैं। सभी आतंकियों की उम्र 25 से 30 के बीच बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, आतंकी ऑटो डिलीट ऐप्स का यूज कर रहे थे। जिससे जांच एजेंसी उन्हें ट्रेस न कर सकें।
सोशल मीडिया के जरिए अल-कायदा से जुड़े
गुजरात के ATS के अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से आतंकी ग्रुप से जुड़े हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए अल-कायदा से जुड़े थे। आरोपी सोशल मीडिया आतंकी गतिविधियों के बारे में बात कर रहे थे। इस दौरान गुजरात ATS की रडार पर आ गए। गुजरात ATS अब इन आरोपियों के सोशल मीडिया हैंडल और चैट का एनालिसिस कर रही है।
पकड़े गए आतंकियों से बड़ी चौंकाने वाली जानकारियों सामने आई है। ATS के मुताबिक सभी आतंकी भारत में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। DIG सुनील जोशी ने बताया कि फिलहाल मामले की गहराई से जांच की जा रही है। गुजरात ATS का कहना है कि आतंकियों के कुछ खास और संवेदनशील ठिकानों को टारगेट करने के निर्देश दिए गए थे। चारों आतंकी सोशल मीडिया के माध्यम से एक-दूसरे से संपर्क में थे। इन आतंकियों का सीधा संपर्क विदेशों में बैठे इनके आकाओं से था।

