नेपाल हिंसा पर अखिलेश यादव का बयान: कहा- अगर वोट की डकैती हुई, तो हो सकता है यहां भी लोग सड़क पर दिखाई दें
Published:
2 min read

अखिलेश यादव ने कहा- अगर वोट चोरी होती है तो लोग नेपाल की तरह ही सड़कों पर आ जाएंगे।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नेपाल में हो रहे प्रदर्शन पर बयान दिया है। उन्होंने चुनाव आयोग को चेतावनी देते हुए कहा कि वोट चोरी की कोशिश से आशांति पैदा हो सकती है। अगर वोट चोरी होती है तो लोग नेपाल की तरह ही सड़कों पर आ जाएंगे। अखिलेश यादव ने नेपाल का बिना नाम लिए कहा कि चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कोई भी वोट चोरी न हो।
उन्होंने कहा कि आसपास के देशों में जनता सड़कों पर दिखाई दी। अगर वोट की डकैती होगी, तो हो सकता है वह यहां भी सड़क पर दिखाई दे।
'वोट चोरी रोके इलेक्शन कमीशन'
अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्शन कमीशन की जिम्मेदारी है कि कहीं पर भी वोट चोरी न हो। हर कोई जानता है कि जब वह वोट चोरी से चुनाव जीत पाते तो बंदूक की नोक पर जीतने की कोशिश करते हैं। लेकिन पूरा देश जानता है। और यह लोग वोट चोरी से नहीं जीत सकते फिर इन्होंने रिवॉल्वर निकालकर वोट रोका। उस समय जितने भी चुनाव अधिकारी थे। सभी को निर्देश दिए नहीं गए थे।
सोचिए कोई राजनीतिक पार्टी, हम शिकायत करते रह गए, रामपुर का चुनाव, मीरापुर का चुनाव और अयोध्या के चुनाव में एक व्यक्ति पकड़ा गया था। वह एक मंत्री का साथी था। अयोध्या के चुनाव में बाहर से 5 हजार लोग लाए गए थे। तो इस तरह वोट की डकैती हो रही है।

