मुंबई एयरपोर्ट के रनवे पर फिसला विमान: एयर इंडिया विमान के 3 टायर फटे, इंजन और रनवे डैमेज, बारिश की वजह से हादसा
Published:
3 min read

रनवे पर फिसलने के बाद विमान डैमेज हुआ है।
मुंबई में सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया। भारी बारिश की वजह से एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के समय रनवे पर फिसल गया। हादसे में विमान के तीनों टायर फट गए। विमान का एक इंजन डैमेज हुआ। रनवे पर को भी काफी नुकसान पहुंचा है। एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने रनवे को फिलहाल बंद कर दिया है।
यह हादसा सुबह साढ़े 9 बजे के बीच हुआ है। एयर इंडिया की फ्लाइट AI2744 ने कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। हालांकि हादसे में सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि फ्लाइट AI2744 कोच्चि से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी। भारी बारिश की वजह से लैंडिग के दौरान विमान रनवे पर फिसल गया। विमान सुरक्षित रुप से लैंड हो गया। सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं। एयरक्राफ्ट को चैंकिंग के लिए रोक दिया गया है। यात्री और क्रू मेंबर्स की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
“Flight AI2744, operating from Kochi to Mumbai on 21 July 2025, experienced heavy rain during landing, resulting in a runway excursion after touchdown. The aircraft taxied safely to the gate, and all passengers and crew members have since disembarked. The aircraft has been…
— Air India (@airindia) July 21, 2025
रनवे पर ऑपरेशन बंद, दूसरा रनवे चालू किया
मुंबई एयरपोर्ट ने अपने बयान में कहा कि 21 जुलाई सुबह 9.27 बजे कोच्चि से मुंबई आ रहा एक विमान छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) के रनवे पर फिसल गया। एयरपोर्ट की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम तुरंत एक्टिव हुईं। सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट की ओर से कहा गया है कि एयरपोर्ट के रनवे- 9/27 को मामूली नुकसान पहुंचा है। ऑपरेशन को जारी रखने के लिए दूसरे रनवे- 14/32 को चालू किया गया है। सेफ्टी हमारी पहली प्राथमिकता रही है। हालांकि एयरपोर्ट ऑथोरिटी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया कि रनवे कब तक फिर से ऑपरेशनल होगा।
मुंबई एयरपोर्ट ने सुबह यात्रियों के एक एडवाइजरी जारी की है। यात्रियों को फ्लाइट स्टेटस और तय समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने के लिए कहा है। हम सभी यात्रियों से निवेदन करते हैं कि वह फ्लाइट के बारे में अपनी-अपनी एयरलाइस से संपर्क करें।
मुंबई में भारी बारिश
मुंबई में भारी बारिश लगातार हो रही है। कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। इससे ट्रांसपोर्ट सर्विस बाधित हुई हैं।

