अहमदाबाद प्लेन क्रैश में बड़ा अपडेट : ब्लैक बॉक्स का डेटा डाउनलोड, AIR इंडिया प्लेन क्रैश की वजह आएगी सामने
Published:
2 min read

लंदन जा रहे बोइंग ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गया था।
एयर इंडिया प्लेन क्रैश में जांच में बड़ी सफलता मिली है। ब्लैक बॉक्स के डेटा को डाउनलोड कर लिया गया है। 12 जून को प्लेन क्रैश के बाद ब्लैक बॉक्स को रिकवर कर लिया गया था। गुरुवार को सरकार ने कहा कि प्लेन क्रैश में ब्लैक बॉक्स के डेटा को डाउनलोड कर लिया गया है। अभी डेटा को एनालिसिस किया जा रहा है।
ब्लैक बॉक्स- फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (FDR) और कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR ) प्लेन क्रैश में डैमेज हो गए थे। उस समय डाटा रिकवरी पर सवाल उठ रहे थे। कुछ दिन पहले यह भी कहा जा रहा था कि सरकार ब्लैक बॉक्स के FDR और CVR डाटा को रिकवर करने के लिए US भेज सकती है। सरकार ने कहा कि एक बॉक्स हॉस्टल की छत पर मिला था। जबकि दूसरा बॉक्स प्लेन क्रैश के मलबे में मिला था। मंगलवार को दोनों बॉक्स को दिल्ली की AAIB लैब भेजा था।
जल्द पता चलेगी हादसे की वजह
सिविल एविएशन मिनिस्ट्री का कहना है कि फ्रंट ब्लैक बॉक्स से क्रैश प्रोटेक्शन मॉड्यूल (CPM) को 24 जून को निकाला गया। 25 जून को मेमोरी मॉड्यूल को एक्सेस किया गया। इस डेटा को AAIB की लैब में डाउनलोड कर लिया गया है। CVR और FDR डेटा का एनालिसिस किया जा रहा है। इसका उद्देश्य प्लेन सेफ्टी को बढ़ाना और हादसे का सही वजह जानना है। जिससे भविष्य में प्लेन क्रैश जैसे हादसों को रोका जा सके। डेटा का डाउनलोड होना मतलब AI 171 विमान क्रैश क्यों हुआ इस बारे में और करीब पहुंच चुके हैं।
प्लेन क्रैश में 242 लोगों की हुई थी मौत
बोइंग का ड्रीमलाइनर प्लेन टेक ऑफ के 36 सेकंड बाद अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज की हॉस्टल की बिल्डिंग से क्रैश हो गया था। जिसमें 242 यात्रियों की मौत हो गई थी। जबकि एक यात्रा बच गया था। वहीं हॉस्टल में मौजूद 34 लोग भी इस हादसे में मार गए।

