बम-हाईजैक के अलर्ट पर Air India की फ्लाइट जयपुर डायवर्ट: फ्रैंकफर्ट से दिल्ली जा रही थी; 306 पैसेंजर सवार थे
Published:
1 min read

एयर इंडिया की फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। (फाइल फोटो)
नेशनल डेस्क. एयर इंडिया की फ्रैंकफर्ट से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बुधवार सुबह जयपुर डायवर्ट किया गया। फ्लाइट में बम-हाईजैक के अलर्ट के बाद ये कदम उठाया गया। फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग हुई।
न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, फ्लाइट AI 2030, बोइंग 787-9 ने जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग की और जांच के लिए उसे आइसोलेशन वे में ले जाया गया। यानी बाकी एयरक्राफ्ट से अलग रखा गया।
असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर शिव दयाल ने बताया- एयरपोर्ट अधिकारियों ने बम की धमकी के बाद फ्रैंकफर्ट-दिल्ली फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग के बारे में जानकारी दी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाकर्मियों ने ‘आइसोलेशन बे’ में फ्लाइट की जांच की।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब फ्लाइट मुंबई FIR में था, तब पायलट ने ‘स्क्वाक कोड 7500’ दबाया, जो विमान को हाईजैक या कब्जे का संकेत देता है। इसके बाद विमान को जयपुर ‘डायवर्ट’ किया गया। एयर इंडिया की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

