जो हो गया, वो हो गया: अहमदाबाद में सीनियर की हत्या करने वाले छात्र का दोस्त को आखिरी मैसेज; मृतक के पेरेंट्स बोले- ये स्कूल की लापरवाही
Published:
2 min read

आरोपी की दोस्त के यह चैट सोशल मीडिया पर वायरल है। राज एक्सप्रेस इसकी पुष्टि नहीं करता। लेफ्ट इमेज 10वीं के स्टूडेंट के बाद स्कूल के बाहर मौजूद भीड़ की है।
अहमदाबाद में 10वीं के छात्र की हत्या मामले में इंस्टाग्राम चैट सामने आई है। इसके मुताबिक- आरोपी और उसके दोस्त के बीच बातचीत हुई थी और इसमें आरोपी ने हत्या की बात कबूल की थी। राज एक्सप्रेस इस वायरल चैट की पुष्टि नहीं करता।
घटना 19 अगस्त मंगलवार की है। अहमदाबाद के एक स्कूल में 9वीं के स्टूडेंट ने 10वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। मामला शुरू तो एक छोटे झगड़े से हुआ था, लेकिन बाद में आरोपी ने स्कूल के बाहर अपने सीनियर को चाकू मार दिया। घायल छात्र को एक अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल, आरोपी छात्र पुलिस हिरासत में है।
आरोपी और दोस्त की इंस्टाग्राम चैट रिवील
दरअसल, आरोपी के दोस्त ने जब हत्या करने की वजह पूछी तो आरोपी ने मृतक पर धमकी देने का आरोप लगाया और कहा- अरे मुझे तो बोल रहा था कि कौन है, क्या करेगा तू। ये जानने के बाद आरोपी के दोस्त ने कहा- तुम्हें ऐसी किसी बात पर चाकू नहीं मारना था। इसके बाद आरोपी, दोस्त की बात को टालते हुए कहता है- छोड़ न, अब जो हो गया, वो हो गया।
स्कूल के अंदर तोड़फोड़, प्रिंसिपल पर हमला
स्टूडेंट की मौत के बाद बुधवार को स्कूल के बाहर हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने स्कूल के अंदर तोड़फोड़ भी की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिंसिपल सहित स्टाफ पर भीड़ ने हमला भी किया था। यहां तक की स्कूल पार्किंग में जो गाड़ियां खड़ी थीं, उन्हें भी नुकसान पहुंचाया गया। मौके पर पुलिस फोर्स की तैनाती करनी पड़ी। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
पेरेंट्स का आरोप- समय पर एंबुलेंस नहीं बुलाई
मरने वाले छात्र के पेरेंट्स का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने इस मामले में बहुत लापरवाही बरती। उन्होंने समय पर एंबुलेंस नहीं बुलाई। इसी वजह से स्टूडेंट की मौत हो गई थी। पेंरेंट्स का यह भी कहना है कि आरोपी स्टूडेंट ने बाहर से 8-10 लड़कों को भी बुलाया था। स्कूल प्रशासन को सिक्योरिटी पर ध्यान देना चाहिए था।

