पहलगाम आतंकी हमला: आतंकियों से भिड़ने वाले आदिल की पत्नी को सरकारी जॉब, LG ने घर जाकर सौंपा नियुक्ति पत्र
Published: Updated:
2 min read

जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने सयैद अदिल हुसैन शाह के परिवार से मुलाकात की।
अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर के LG मनोज सिन्हा ने सयैद अदिल हुसैन शाह के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आदिल शाह की पत्नी गुलनाज अख्तर को सरकारी जॉब का ऑफर लेटर सौंपा।
पहलगाम टेरर अटैक में पर्यटकों को बचाने के लिए पॉनी राइड ऑपरेटर आदिल शाह आतंकियों से भिड़ गए थे, जिसमें आदिल की जान चली गई थी। शनिवार को जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा अनंतनाग जिले के हापतनार में आदिल शाह के परिवार से मुलाकात की।

गुलनाज अख्तर को फिशरी डिपार्टमेंट अनंतनाग में स्थाई जॉब दी गई है।
उन्होंने परिवार और स्थानीय लोगों से बात करते हुए कहा कि सरकार ने आदिल की पत्नी गुलनाज अख्तर को सरकारी नौकरी उनके पति की वीरता पर कृतज्ञता जताई है।
यह प्रशासन की तरह से ग्राटिट्यूड है। हमने आदिल के परिवार और गांव के लोगों से बात की है, उन्होंने क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग की है। आने वाले समय में हम इस पर ध्यान देंगे। L-G ने कहा कि आदिल की बहादुरी के लिए सरकार ने पहले ही उनके परिवार के लिए फायनेंशियल मदद पहुंचाई है।
सिन्हा ने सोशल मीडिया X पर लिखा- अनंतनाग में मैंने शहीद आदिल हुसैन के परिवार से मुलाकात की। उनकी पत्नी गुलनाज अख्तर को अनुकंपा नियुक्ति पत्र सौंपा है। पूरे देश आदिल की बहादुरी पर गर्व है, उन्होंने पहलगाम हमले में अपनी की बाजी लगाकर पर्यटकों की रक्षा की।
Met the family members of martyr Syed Adil Hussain at Anantnag. Handed over appointment letter to his wife Mst. Gulnaz Akhter on compassionate ground. The whole country is proud of the bravery of Adil who sacrificed his life while protecting tourists at Pahalgam on 22nd April. pic.twitter.com/xMkIRVZfsF
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) June 14, 2025
सिन्हा ने आदिल के परिवार को आश्वासन देते हुए कहा- सरकार आदिल के परिवार को मदद पहुंचाती रहेगी। जिससे आदिल का परिवार पूरे सम्मान के साथ जीवन जी सकें। 22 अप्रैल 2025 में पहलगाम की बेसरन घाटी में हुए टेरर अटैक में 26 लोगों की हत्या हुई थी। जिनमें आदिल शाह को भी आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था।
इस भीषण अटैक के क्रॉस बॉर्डर लिंक पर भारत ने ऑपेरेशन सिंदूर लॉन्च किया था। भारतीय सेना ने पाकिस्तान के अंदर और POK छिपे आतंकी ठिकानों को टारगेट किया था। ऑपरेशन सिंदूर में कई बड़े आतंकी मारे गए थे।

