अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार: सालबोनी लैंड स्कैम केस में CID का एक्शन; सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत देने से मना किया
Published:
2 min read

सुमित रॉय अभिषेक बनर्जी के PA हैं।
नेशनल डेस्क. TMC नेता और ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय को पश्चिम बंगाल CID ने गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने सालबोनी लैंड स्कैम केस में सुप्रीम कोर्ट से सुमित को राहत न मिलने के बाद ये कदम उठाया। सुमित रॉय ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत मांगी थी।
प बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने विधानसभा में बताया कि सुप्रीम कोर्ट से प्रोटेक्शन हटने के बाद रॉय को गिरफ्तार किया गया।
'अभिषेक बनर्जी के लिए पैसे इकट्ठा कर रहे थे रॉय'
सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुमित रॉय को तृणमूल कांग्रेस के कालीघाट रोड स्थित दफ्तर से CID ने गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने आरोप लगाया कि कि रॉय अभिषेक बनर्जी के लिए पैसा इकट्ठा कर रहे थे। बंगाल CM ने कहा- सुमित रॉय भतीजे अभिषेक बनर्जी के लिए कलेक्टर (पैसा इकट्ठा करने वाले) थे।
रॉय के खिलाफ 15 जून को जारी हुआ था वारंट
पश्चिम मेदिनापुर की जिला कोर्ट ने 15 जून को रॉय के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया था। उन्होंने इससे राहत के लिए पहले कलकत्ता हाईकोर्ट का फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। 6 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने रॉय को अगली सुनवाई तक राहत दी थी और स्पेशल लीव पिटीशन दाखिल करने की अनुमति दी थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अब उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया।

