ओडिशा में युवती का गैंगरेप: नौकरी दिलाने के बहाने कार में बैठाया, सुनसान जगह ले जाकर 5 लड़कों ने दुष्कर्म किया
Published:
2 min read

ओडिशा के मयूरभंज का मामला (सिम्बॉलिक इमेज)
ओडिशा के मयूरभंज जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां 22 साल की लड़की से गैंगरेप हुआ है। आरोप है कि युवती को नौकरी का झांसा देकर 5 लड़कों ने गैंगरेप किया। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी लड़की की पहचान के हैं। उन्होंने ही लड़की को नौकरी दिलाने की बात कही थी। इसके बाद कार में बैठाया और उसे 80 किलोमीटर दूर उदाला ले गए। जहां बाद में तीन लड़के और कार में बैठ गए।
रेप कर सड़क पर छोड़ा
पुलिस के मुताबिक, इसके बाद आरोपी कार को उडाला और बालासोर शहर को जोड़ने वाले रास्ते पर सुनसान जगह ले गए। जहां सभी आरोपियों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपी लड़की को सड़क पर छोड़कर भाग गए।
उडाला के SDOP ऋषिकेश नायक ने बताया कि लड़की के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया। तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। अभी रिपोेर्ट आनी बाकी है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही रेप की पुष्टि हो सकेगी।

