तमिलनाडु, ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मारी: 3 स्टूडेंट्स की मौत; रेलवे फाटक बंद नहीं था, ट्रेन को मिला था ग्रीन सिग्नल
Published:
1 min read

तमिलनाडु के कुड्डालोर की घटना।
तमिलनाडु में एक ट्रेन ने स्कूल वैन को टक्कर मार दी। तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि तीन से चार घायल हैं। दरअसल, तमिलनाडु के कुड्डालोर रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद नहीं था। साथ ही ट्रेन के आने का भी कोई सिग्नल नहीं था। इसी वजह से यह हादसा हुआ।
तकनीकी खराबी की वजह से हादसा
मंगलवार (8 जुलाई) सुबह करीब 7:45 पर स्कूल वैन बच्चों को लेकर कृष्णास्वामी विद्यानिकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जा रही थी। तकनीकी खराबी की वजह से रेलवे क्रॉसिंग गेट बंद नहीं हुआ और ट्रेन को ग्रीन सिग्नल दे दिया। जिसकी वजह से विल्लुपुरम-मयिलादुथुराई पैसेंजर ट्रेन ने वैन को टक्कर मार दी।
3 छात्रों की मौत
इस हादसे में 16 साल की लड़की और एक 12 साल के लड़के की जान चली गई। साथ ही एक और बच्चे की जान गई है। ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस हादसे के बाद लोकल के एक व्यक्ति ने बचाव कार्य किया, जिसमें उसे भी बिजली का झटका लग गया। हादसे के बाद सभी घायलों को कुड्डालोर के नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अभी इलाज जारी है।

