जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन अखल का 9वां दिन: दो जवान शहीद,10 घायल; जंगल में घिरे आतंकियों पर ड्रोन से बरसाए जा रहे बम
Published: Updated:
2 min read

ऑपरेशन अखल जम्मू-कश्मीर में हाल के कुछ दिनों में तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन है।
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल इलाके में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ नौवें दिन भी जारी रही। शनिवार को दो जवान शहीद हो गए, जिनमें लांस नायक प्रीतपाल सिंह और सिपाही हरमिंदर सिंह शामिल हैं। सेना ने कहा- इन दोनों की बहादुरी और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
रातभर चली गोलीबारी में दो और जवान घायल हुए, जिससे कुल घायलों की संख्या 10 हो गई है। एनकाउंटर में एक आतंकी भी ढेर हो गया। 2 हफ्ते के भीतर 9 आतंकियों को निपटाया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक, आतंकी घने जंगल में छिपे हुए हैं। ऑपरेशन में सेना, पुलिस और CRPF के जवान शामिल हैं। सेना की स्पेशल फोर्स और पैरा ट्रूपर्स भी तैनात किए गए हैं। ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर से आतंकियों पर हमले किए जा रहे हैं। ड्रोन से टारगेटेड इलाकों में बम गिराए जा रहे। ऑपरेशन अखल एक अगस्त से ही जारी है।

3 बड़े ऑपरेशन, 9 आतंकी ढेर
ऑपरेशन अखल जम्मू-कश्मीर में हाल के कुछ दिनों में तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेशन है। इससे पहले सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शिवशक्ति और महादेव में आतंकियों का सफाया किया था। 28 जुलाई को पहलगाम हमले में शामिल 3 आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था।
-
28 जुलाई- ऑपरेशन महादेव- 3 आतंकी ढेर
-
31 जुलाई- ऑपरेशन शिवशक्ति- 2 आतंकी ढेर
-
2 अगस्त- ऑपरेशन अखल- 3 आतंकी ढेर
- 9 अगस्त- 1 आतंकी ढेर
इससे जुड़ी खबरें भी पढ़ें..
पहलगाम हमले में शामिल तीनों आतंकी मारे गए: अमित शाह का लोकसभा में ऐलान
ऑपरेशन शिवशक्ति: जम्मू कश्मीर के पुंछ में घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकी ढेर
'ऑपरेशन अखल' में 3 आतंकी ढेर: कुलगाम में एनकाउंटर जारी; एक हफ्ते में तीसरी बड़ी मुठभेड़

