उत्तर प्रदेश स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026: 31 अक्टूबर को जारी हो सकता है एडमिट कार्ड; 3 नवंबर को परीक्षा
Published:
2 min read

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए।
एजुकेशन डेस्क. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) स्पेशल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) 2026 के लिए जल्द एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका एडमिट कार्ड 31 अक्टूबर को जारी हो सकता है। जैसे ही हॉल टिकट जारी किया जाएगा, कैंडिडेट्स इसे इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
स्पेशल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट 3 नवंबर को कंडक्ट किया जाएगा। ये परीक्षा कई शिफ्ट्स में होगी। इसके लिए एग्जाम सिटी 23 अक्टूबर को जारी कर दी गई थी। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय आखिरी समय में होने वाली परेशानी से बचने के लिए अपना एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स पहले से तैयार रखें।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद कैंडिडेट्स को उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। इसमें अपना नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट का समय, एग्जाम सेंटर का पता और रिपोर्टिंग टाइम से जुड़े निर्देश शामिल हैं। अगर एडमिट कार्ड में कोई गलती मिलती है, तो कैंडिडेट्स को तुरंत ऑफिशियल वेबसाइट और हेल्पलाइन नवंबर पर जाकर कमीशन से संपर्क करना चाहिए।
कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
- पहले UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Special TET 2026 Admit Card के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स डालें।
- जानकारी सबमिट करने के बाद अपना एडमिट कार्ड देखें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

