Indian Air Force Agniveervayu Result 2026: STAR फेज-1 का स्कोरकार्ड जल्द जारी होगा; यहां जाने अपडेट्स
Published:
2 min read

रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को भर्ती के अगले लेवल से जुड़े अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट चेक करनी चाहिए।
एजुकेशन डेस्क. इंडियन एयर फाॅर्स (IAF) जल्द ही एयरमैन और अग्निवीरवायु इंटेक 02/2027 के लिए STAR फेज-1 का रिजल्ट जारी करने वाला है। हालांकि, रिजल्ट की तारीख अभी कन्फर्म नहीं है। इंडियन एयर फोर्स की ओर से जारी शॉर्ट नोटिस के मुताबिक, रिजल्ट तैयार करने की प्रोसेस चल रही है। रिजल्ट जल्द ही जारी किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल हुए कैंडिडेट्स रिजल्ट जारी होने के बाद इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल रिक्रूटमेंट वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।
कैसे करें रिजल्ट चेक
- ऑफिशियल वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाएं।
- एयरमेन और अग्निवीर वायु इनटेक 02/2027' के लिए STAR फेज-I परीक्षा रिजल्ट लिंक खोलें।
- रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- वेबसाइट पर मांगी गई लॉगिन जानकारी भरें।
- अपना रिजल्ट देखने के लिए जानकारी सबमिट करें।
- अगर उपलब्ध हो, तो अपना रिजल्ट या स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें।
रिजल्ट जारी होने के बाद क्या प्रोसेस होगा
रिजल्ट जारी होने के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए कैंडिडेट्स को भर्ती के अगले लेवल से जुड़े अपडेट के लिए इंडियन एयर फोर्स की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करनी चाहिए। इंडियन एयर फोर्स की ओर से जारी नोटिस के जरिए आगे की सिलेक्शन प्रोसेस, जरूरी तारीखों और अन्य बाकी की जानकारी दी जाएगी।
कैंडिडेट्स को इन निर्देशों को ध्यान से पढ़ना चाहिए और तय समय के अंदर सभी जरूरी प्रोसेस पूरी करनी चाहिए। STAR फेज-1 परीक्षा पास करने का मतलब फाइनल सिलेक्शन की गारंटी नहीं है। फाइनल सिलेक्शन के लिए कैंडिडेट्स को जरूरी एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया पूरा करना होगा और भर्ती के सभी लेवल को पास करना होगा।

