राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए करेक्शन विंडो खुला: आज रात तक कर सकते हैं फॉर्म में सुधार; परीक्षा 13 दिसंबर को
Published:
1 min read

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 13 दिसंबर को होगा।
एजुकेशन डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) के फॉर्म में करेक्शन करने के लिए करेक्शन विंडो खोला है। कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in.पर जाकर अपने फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। कैंडिडेट्स केवल आज रात यानी 28 अक्टूबर तक ही अपने फॉर्म को एडिट कर सकते हैं।
कैंडिडेट्स ये जानकारी कर सकते हैं एडिट
- कैंडिडेट्स का नाम
- पिता का नाम
- माता का नाम
- कक्षा 5वीं और 8वीं की एजुकेशन डिटेल्स
- डेट ऑफ बर्थ
- जेंडर
- कैटेगरी
- साइन
- अंगूठे का निशान
- डोमिसाइल सर्टिफिकेट
- बर्थ सर्टिफिकेट
- आधार कार्ड से जुड़ी जानकारी
कौन सी डिटेल्स नहीं बदली जा सकती
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- एड्रेस
- इमरजेंसी कॉन्टैक्ट डिटेल्स
- कैंडिडेट्स की फोटो
कैसे करें फॉर्म में करेक्शन
- पहले ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर RMS CET 2026 करेक्शन विंडो के लिंक पर क्लिक करें।
- मांगी गई जानकारी भरकर लॉगिन करें।
- जिन जानकारियों में बदलाव करने की अनुमति है, उनमें सुधार करें।
- सुधार करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
- कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें।
कब होगी परीक्षा
राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (RMS CET) 13 दिसंबर को होगा। इस परीक्षा के जरिए कक्षा 6वीं और 9वीं में एडमिशन दिया जाएगा। परीक्षा ओएमआर (OMR) बेस्ड होगी और इसका टाइम ड्यूरेशन 2 घंटे 30 मिनट रहेगा।

