UGC NET दिसंबर में अप्लाई करने की तारीख बढ़ी: कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर तक कर सकते हैं अप्लाई; 14 दिसंबर से शुरू होगी परीक्षा
Published:
2 min read

UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 87 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम होगा।
एजुकेशन डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET दिसंबर में अप्लाई करने की तारीख बढ़ा दी है। अब कैंडिडेट्स 31 अक्टूबर तक अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि पहले अंतिम तारीख 28 अक्टूबर थी। यह फैसला उन कैंडिडेट्स को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अभी तक अपना एप्लिकेशन फॉर्म पूरा नहीं किया है।
एजेंसी ने कहा है कि एक्सटेंडेड डेट ऑनलाइन फॉर्म जमा करने और एग्जाम फीस जमा करने के प्रोसेस पर लागू होगी। कैंडिडेट्स बिना किसी लेट फीस के नई तारीख तक ये दोनों प्रोसेस पूरी कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
UGC NET दिसंबर 2026 की परीक्षा 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक चलेगी। इस दौरान 87 सब्जेक्ट्स के लिए कंप्यूटर-बेस्ड एग्जाम होगा। परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 1150 रुपए, EWS-OBC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 600 रुपए और ST/SC कैटेगरी के कैंडिडेट्स को 325 रुपए एप्लिकेशन फीस देनी होगी।
कैसे भरे फॉर्म
- पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
- इसके बाद UGC NET दिसंबर 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन या लॉगिन करके अपनी पर्सनल और एजुकेशनल जानकारी भरें।
- अपना सब्जेक्ट और परीक्षा शहर चुनें।
- फॉर्मेट में फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- एप्लिकेशन फीस जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें।
कोई समस्या होने पर हेल्पलाईन से संपर्क करें
UGC-NET दिसंबर 2026 के लिए अप्लाई करते समय किसी भी तरह की परेशानी होने पर कैंडिडेट्स NTA की हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 या 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी जानकारी या किसी भी तरह की समस्या के समाधान के लिए कैंडिडेट्स [email protected] पर ईमेल भी कर सकते हैं।

