जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2027: जल्द जारी होगा एडमिट कार्ड; 28 नवंबर को परीक्षा
Published:
2 min read

यह परीक्षा एकेडमिक ईयर 2027-28 में एडमिशन लेने के लिए होती है। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. नवोदय विद्यालय समिति (NVS) जल्द ही जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (JNVST) 2027 के लिए एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एडमिट कार्ड नवंबर की शुरुआत में जारी हो सकते हैं। जो भी स्टूडेंट्स इस टेस्ट में हिस्सा लेना चाहते हैं,वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर अपने एडमिट कार्ड रिलीज होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे।
कब होगी परीक्षा
समर-बाउंड जवाहर नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए परीक्षा 28 नवंबर 2026 को होगी। यह परीक्षा एकेडमिक ईयर 2027-28 में एडमिशन लेने के लिए होती है। स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें अपना नाम और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। अगर किसी भी तरह की गलती मिलती है, तो ऑफिशियल माध्यमों से संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।
कैसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
- पहले NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर कक्षा 6वीं JNVST एडमिशन या एडमिट कार्ड का लिंक खोजें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालें।
- जानकारी सबमिट करें। इसके बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के दिन के लिए उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

