डेटिंग-कमिटमेंट और रिलेशनशिप पर सर्टिफिकेट कोर्स: गोवा के कॉलेज में होगी 15 दिन की पढ़ाई; 6 जरूरी बातें सिखाई जाएगी
Published: Updated:
4 min read

ये कोर्स कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज की ओर से 2 से 17 दिसंबर 2026 तक कंडक्ट किया जाएगा। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. हम अपने करियर की तैयारी करने, फाइनेंसियली इंडिपेंडेंट बनने और फ्यूचर की प्लानिंग करने में कई साल लगा देते हैं, लेकिन शादी के लिए खुद को तैयार करने के लिए कितना समय लेते हैं। हालांकि अब हमको शादी के लिए खुद को तैयार करने के लिए प्रोफेशनल्स से जानकारी मिल सकेंगी।
गोवा कॉलेज ऑफ होम साइंस ने “Marriage Readiness: Preparing for Healthy and Lasting Relationships” नाम से एक कोर्स शुरू किया है। इसका उद्देश्य युवाओं को शादी की तैयारियों से आगे बढ़कर एक हेल्दी और लॉन्ग रिलेशनशिप के बारे में बातें सिखाई जाएगी।
15 दिनों का सर्टिफिकेट कोर्स होगा
यह 15 दिनों का सर्टिफिकेट कोर्स होगा। कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन डेवलपमेंट एंड फैमिली स्टडीज की ओर से 2 से 17 दिसंबर 2026 तक कंडक्ट किया जाएगा। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तलाक के मामलों को कम करने के लिए राज्यभर में शादी से पहले काउंसलिंग शुरू करने की योजना शुरू करने का ऐलान किया था। इसे ध्यान में रखते हुए यह कोर्स शुरू किया गया है।
कौन कर सकता है इसमें एनरोल
इस कोर्स में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन के स्टूडेंट्स, अविवाहित युवा और शादी या रिश्तों को समझने में इंटररेस्टेड लोग एनरोल हो सकते हैं। इस कोर्स में रिश्ते और शादी से जुड़ी 6 जरूरी बातें सिखाई जाएंगी। आइए अब आपको बताते हैं कि किन 6 बातों पर जोर दिया जाएगा।
किसी रिश्ते में आने से पहले खुद को समझना
एक अच्छे रिश्ते के लिए सबसे पहले खुद को समझना जरूरी है। आपको क्या पसंद है, आप पार्टनर से क्या उम्मीद रखते हैं। आपकी क्या जरूरतें हैं, यह जानना जरूरी है। इससे आप अपने लिए सही पार्टनर चुनने में मदद पा सकते हैं। खुद को समझने से यह भी पता चलता है कि आप लड़ाई-झगड़े, प्यार जताने और तनाव को कैसे संभालते हैं। इससे पार्टनर के साथ खुलकर बात करना और एक-दूसरे की इज्जत करना आसान होता है।

डेटिंग का मतलब समझना
डेटिंग से लोगों को एक-दूसरे को समझने और यह जानने का मौका मिलता है कि वे किस तरह का रिश्ता चाहते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति डेटिंग को अलग नजरिए से देखता है। इसलिए पार्टनर से खुलकर बात करना जरूरी है।
इस कोर्स में Dating: Understanding Its Purpose and Dynamics नाम का सेशन होगा, जिसमें डेटिंग के मतलब और उससे जुड़ी बातों को समझाया जाएगा। इससे दोनों को एक-दूसरे की उम्मीदें समझने में मदद मिलेगी।
अपनी भावनाओं और जरूरतों को समझना जरूरी
किसी भी रिश्ते में प्यार, अपनापन और इमोशनल सिक्योरिटी महसूस करना जरूरी है। लेकिन हर शख्स अपनी भावनाएं अलग तरीके से जाहिर करता है। कई बार इसी वजह से गलतफहमियां हो जाती हैं।
इस कोर्स में Self-Awareness and the Need to Belong नाम का सेशन भी शामिल है। इसमें बताया जाएगा कि इमोशन्स और जरूरतों को समझना और पार्टनर के साथ शेयर करना क्यों जरूरी है। इससे रिश्ते में भरोसा और जुड़ाव बढ़ सकते हैं।

रिश्तों में लड़के-लड़कियों से जुड़ी उम्मीदों को समझना
समाज में लड़के और लड़कियों की भूमिका को लेकर कई तरह की सोच होती है। इसका असर रिश्तों, घर की जिम्मेदारियों, फैसले लेने और अपनी भावनाएं जाहिर करने पर पड़ता है।
इस कोर्स में Exploring Masculinity and Femininity and Its Influence on Relationships नाम का सेशन होगा। इसमें समझाया जाएगा कि ऐसी सोच का असर रिश्तों पर क्या होगा। साथ ही बताया जाएगा कि पार्टनर एक-दूसरे को बेहतर तरीके से कैसे समझें।
शादी और मैरिज लाइफ के बीच का अंतर समझना
शादी एक प्रोग्राम है, जबकि मैरिज लाइफ यानी शादीशुदा जिंदगी में दो लोगों को साथ मिलकर जीवन बिताना होता है। इसमें पैसे संभालना, घर की जिम्मेदारियां बांटना, परिवार से जुड़े फैसले लेना और आपसी मतभेदों को सुलझाना शामिल है।
इस कोर्स में Wedding Versus Marriage: Understanding the Difference नाम का सेशन होगा। इसमें बताया जाएगा कि शादी की तैयारी सिर्फ कपड़े, सजावट और समारोह तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य, जिम्मेदारियों और उम्मीदों को लेकर बात करना भी जरूरी है।
कमिटमेंट और एक-दूसरे की जिम्मेदारियों को समझना
शादीशुदा जिंदगी को अच्छा बनाए रखने के लिए दोनों पार्टनर का साथ देना जरूरी है। कमिटमेंट सिर्फ शादी के दिन तक नहीं होता, बल्कि जिंदगी में एक-दूसरे का साथ देने, बातचीत करने और मुश्किलों को मिलकर हल करने से मजबूत होता है। एक अच्छे रिश्ते के लिए दोनों को बराबर कोशिश करनी पड़ती है।
ये खबर भी पढ़ें...Free Government Courses: इन 4 प्लेटफॉर्म पर फ्री में करें AI और Digital Marketing जैसे कोर्स

