BPSC स्पोर्ट्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी: 75 कैंडिडेट्स इंटरव्यू के लिए सिलेक्ट; 29 और 30 जनवरी को हुई थी परीक्षा
Published:
2 min read

आयोग ने अभी तक इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। फाइल इमेज।
एजुकेशन डेस्क. बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (BPSC) ने बिहार स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के लिए कराई गई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन कैंडिडेट्स ने ये परीक्षा दी थी, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
कमीशन ने इस भर्ती के लिए 29 और 30 जनवरी को रिटन एग्जाम कराए थे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर, असिस्टेंट डायरेक्टर (स्पोर्ट्स), असिस्टेंट डायरेक्टर (यूथ) और स्टेट हेल्थ एंड फिजिकल एजुकेशन कॉलेज में लेक्चरर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जानी है।
कैंडिडेट्स को कैसे सिलेक्ट किया गया
BPSC ने कई फैक्टर्स को देखने के बाद एक मेरिट लिस्ट तैयार की थी। इसमें कैंडिडेट्स के रिटन एग्जाम के मार्क्स, ग्रैजुएशन, प्रोफेशनल कोर्स जो स्पोर्ट्स से रिलेटिड हो और स्पोर्ट्स में कैंडिडेट्स की अचिवमेंट्स को ध्यान में रखा था। इन सभी चीजों को देखने के बाद कमीशन ने 75 कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया है।
कैटेगरी वाइज लिस्ट
- जनरल कैटेगरी: 37 कैंडिडेट्स
- EWS कैटेगरी: 6 कैंडिडेट्स
- अनुसूचित जाति (SC): 4 कैंडिडेट्स
- अनुसूचित जनजाति (ST): 3 कैंडिडेट्स
- अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 15 कैंडिडेट्स
- पिछड़ा वर्ग (BC): 10 कैंडिडेट्स
कब होगा इंटरव्यू
आयोग ने अभी तक इंटरव्यू की तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इंटरव्यू के शेड्यूल और आगे के निर्देशों की जानकारी अलग से नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी। BPSC ने यह भी कहा है कि अगर रिजल्ट में किसी तरह की क्लेरिकल या टाइपिंग संबंधी गलती पाई जाती है, तो उसमें बदलाव किया जा सकता है। कैंडिडेट्स को भर्ती के अगले लेवल से जुड़ी अपडेट के लिए BPSC की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करने की सलाह दी गई है।

