JEE Main 2027 Registration: NRI पासपोर्ट से कर सकेंगे आइडेंटिटी वेरिफिकेशन; NTA ने दिया क्लैरिफिकेशन
Published:
2 min read

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main 2027 की परीक्षा दो सेशन में कंडक्ट होगी।
एजुकेशन डेस्क. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक क्लैरिफिकेशन जारी किया है। इसके मुताबिक NTA ने कहा है कि नॉन रेजिडेंट इंडियन (NRI) कैंडिडेट्स वैलिड आईडी प्रूफ के तौर पर अपने पार्सपोर्ट को यूजर कर सकते हैं। ये क्लैरिफिकेशन एजेंसी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक कैंडिडेट की ओर से सवाल पूछे जाने के बाद दिया है।
कैंडिडेट ने क्या सवाल पूछा था
दरअसल कैंडिडेट ने बताया था कि उसके पास आधार कार्ड, पैन कार्ड या भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है। कैंडिडेट के सवाल का जवाब देते हुए NTA ने कहा NRI कैंडिडेट्स JEE Main 2027 के एप्लिकेशन फॉर्म में भरने के दौरान आइडेंटिटी वेरिफिकेशन के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एजेंसी ने नए सिरे से अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स को 28 अक्टूबर और 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए गए पब्लिक नोटिस को देखने की भी सलाह दी है।

JEE Main रजिस्ट्रेशन की डिटेल्स
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) JEE Main 2027 की परीक्षा दो सेशन में कंडक्ट होगी। यह परीक्षा नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs), इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IIITs) और बाकी के भाग लेने वाले संस्थानों में अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्स में एडमिशन के लिए कराई जाती है। अप्लाई करने से जुड़ी लेटेस्ट गाइडलाइंस के लिए कैंडिडेट्स JEE Main की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं।

