Free Government Courses: इन 4 प्लेटफॉर्म पर फ्री में करें AI और Digital Marketing जैसे कोर्स
Published:
3 min read

इन प्लेटफॉर्म के जरिए स्टूडेंट्स स्कूल की पढ़ाई से लेकर साइंस, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग तक कई सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. इंडिया में स्टूडेंट्स बिना महंगी कोचिंग या ऑनलाइन लर्निंग सब्सक्रिप्शन पर पैसे खर्च किए भी नए सब्जेक्ट्स सीख सकते हैं और प्रोफेशनल स्किल्स डेवलप कर सकते हैं। दरअसल केंद्र सरकार की ओर से कई ऐसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराए गए हैं, जहां स्टूडेंट्स को फ्री ऑनलाइन कोर्स, वीडियो लेक्चर, डिजिटल बुक्स और प्रैक्टिकल लर्निंग से जुड़ा मटेरियल मिल सकता है।
इन प्लेटफॉर्म के जरिए स्टूडेंट्स स्कूल की पढ़ाई से लेकर साइंस, टेक्नोलॉजी, मैनेजमेंट और वोकेशनल ट्रेनिंग तक कई सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग, डेटा साइंस, कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, साइबर सिक्योरिटी, मैथ्स, बिजनेस मैनेजमेंट और डिजिटल मार्केटिंग जैसे सब्जेक्ट्स शामिल हैं। तो आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में…
SWAYAM पोर्टल
स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव-लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स (SWAYAM) शिक्षा मंत्रालय की एक पहल है। इस प्लेटफॉर्म पर स्टूडेंट्स कक्षा 9वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) लेवल तक के ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। SWAYAM पर स्टूडेंट्स को ये सब्जेक्ट आसानी से पढ़ने को मिल जाएंगे।
- इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
- कंप्यूटर साइंस एंड प्रोग्रामिंग
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस
- मैथमेटिक्स एंड फिजिक्स
- इकोनॉमिक्स, हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस
- बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स
- लैंग्वेज एंड ह्यूमैनिटीज
जो स्टूडेंट्स इसमें हिस्सा लेना चाहते हैं, वो इसकी ऑफिशियल वेबसाइट swayam.gov.in पर जाकर वीडियो लेक्चर, असाइनमेंट और डिस्कशन फोरम का लाभ उठा सकते हैं। यहां कोर्स करना आमतौर पर मुफ्त है, लेकिन सर्टिफिकेट पाने के लिए छात्रों को प्रॉक्टर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके लिए फीस देनी पड़ सकती है।
NPTEL
नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी एन्हांस्ड लर्निंग (NPTEL), IIT और IISc की जॉइंट इनिशिएटिव है। यह शिक्षा मंत्रालय की मदद से चलाया जाता है। इस प्लेटफॉर्म पर देश के बड़े टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट्स के प्रोफेसर्स द्वारा तैयार किए गए ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध हैं। स्टूडेंट्स इसकी ऑफिशियल वेबसाइट nptel.ac.in पर जाकर इन कोर्स को कर सकते हैं।
- पाइथन, जावा एंड अदर प्रोग्रामिंग लैंग्वेजेज
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग
- डेटा साइंस एंड कंप्यूटर साइंस
- इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल एंड सिविल इंजीनियरिंग
- रोबोटिक्स एंड इलेक्ट्रॉनिक्स
- फिजिक्स, केमिस्ट्री एंड मैथमेटिक्स
- मैनेजमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप
स्टूडेंट्स NPTEL पर उपलब्ध स्टडी मटेरियल और वीडियो लेक्चर का फ्री में फायदा उठा सकते हैं। वहीं, NPTEL सर्टिफिकेट पाने के इच्छुक छात्रों को ऑप्शन एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करना होता है, जिसके लिए निर्धारित फीस देनी पड़ती है।
DIKSHA
DIKSHA यानी डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर नॉलेज शेयरिंग स्कूल एजुकेशन के लिए एक नेशनल प्लेटफॉर्म है। इस पर अलग-अलग शिक्षा बोर्ड और कक्षाओं के छात्रों और शिक्षकों के लिए डिजिटल लर्निंग मटेरियल उपलब्ध कराया जाता है। इससे स्टूडेंट्स इन सब्जेक्ट्स की पढ़ाई कर सकते हैं,
- मैथमेटिक्स एंड साइंस
- इंग्लिश, हिंदी एंड अदर लैंग्वेजेज
- सोशल साइंस
- एनवायरनमेंटल स्टडीज
- कंप्यूटर साइंस एंड डिजिटल लिटरेसी
- वोकेशनल एजुकेशन
छात्र DIKSHA की ऑफिशियल वेबसाइट diksha.gov.in पर डिजिटल किताबें, वीडियो लेक्चर, क्विज और इंटरैक्टिव लर्निंग मटेरियल का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा, वो अपनी किताबों में दिए गए QR कोड को स्कैन करके उससे जुड़े डिजिटल स्टडी मटेरियल भी प्राप्त कर सकते हैं। कुछ स्टडी मटेरियल ऑफलाइन भी उपलब्ध हैं।
स्किल इंडिया डिजिटल हब
स्किल इंडिया डिजिटल हब मिनिस्ट्री ऑफ स्किल डेवलपमेंट एंड एंटरप्रेन्योरशिप के तहत डेवलप किया गया एक प्लेटफॉर्म है। यहां स्टूडेंट्स को वोकेशनल ट्रेनिंग और प्रोफेशनल स्किल्स सीखने के कई अवसर मिलते हैं।
यहां स्टूडेंट्स ये कोर्स कर सकते हैं,
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग
- डेटा साइंस एंड साइबर सिक्योरिटी
- कोडिंग एंड क्लाउड कंप्यूटिंग
- डिजिटल मार्केटिंग
- रिटेल मैनेजमेंट एंड कस्टमर सर्विस
- हेल्थकेयर एंड अदर वोकेशनल स्किल्स
- एंटरप्रेन्योरशिप एंड वर्कप्लेस स्किल्स
स्टूडेंट्स skillindiadigital.gov.in पर अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोवाइडर्स और संस्थानों के कोर्स देख सकते हैं। इस पोर्टल पर फ्री और फीस वाले, दोनों तरह के प्रोग्राम उपलब्ध हैं।

