CBSE ने अगले साल होने वाली बोर्ड परीक्षा के नियम बदले: 5 सब्जेक्ट्स में कंपल्सरी परीक्षा देनी होगी; फेल होने पर भी पास होने का मौका मिलेगा
Published:
2 min read

2027-28 में कक्षा 10वीं के लिए एनवायर्नमेंटल एजुकेशन सब्जेक्ट भी प्रोग्राम का हिस्सा नहीं होगा। AI-इमेज।
एजुकेशन डेस्क. 2028 में होने वाली CBSE 10वीं की परीक्षा में अब 5 कंप्लसरी सब्जेक्ट्स होंगे। स्टूडेंट्स के पास एक ऑप्शनल सब्जेक्ट चुनने का भी मौका होगा। इस ऑप्शनल सब्जेक्ट से उन्हें परीक्षा में अच्छे मार्क्स से पास करने में मदद मिलेगी। फिर भले ही वो मैथ्स, साइंस या किसी दूसरे सब्जेक्ट में फेल क्यों न हो जाए। यानी अगर को कोई स्टूडेंट मेन सब्जेक्ट में फेल होता है, तो वह उसे अपने ऑप्शनल सब्जेक्ट से बदल सकेगा। बोर्ड ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है।
इंटरडिसिप्लिनरी सब्जेक्ट्स, कंप्यूटेशनल थिंकिंग और AI मॉड्यूल को बोर्ड की स्कीम ऑफ स्टडीज में शामिल नहीं किया जाएगा। यह बदलाव खास तौर पर उन स्टूडेंट्स पर लागू होगा, जो 2026-27 में कक्षा 9वीं में पढ़ रहे हैं और 2028 में बोर्ड परीक्षा देंगे। इसका असर 10वीं के मौजूदा स्टूडेंट्स पर नहीं होगा।
एनवायर्नमेंटल सब्जेक्ट भी नहीं होगा इसका हिस्सा
वहीं, 2027-28 में कक्षा 10वीं के लिए एनवायर्नमेंटल एजुकेशन सब्जेक्ट भी प्रोग्राम का हिस्सा नहीं होगा। 2028 बैच के कक्षा 10वीं के स्टूडेंट्स के लिए वोकेशनल एजुकेशन कंपल्सरी रहेगी। ऑप्शनल सब्जेक्ट के तौर पर स्टूडेंट्स स्किल्स डेवलपमेंट या फिर 22 सब्जेक्ट्स की लिस्ट में से कोई भी सब्जेक्ट सिलेक्ट कर सकते हैं।
स्किल सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा
CBSE ने वोकेशनल एजुकेशन के लिए दो ऑप्शन दिए हैं। इसके मुताबिक स्टूडेंट्स ऑप्शन सब्जेक्ट का या तो असेसमेंट दे सकते हैं, जो स्कूल लेवल होगा या फिर वो इसकी बोर्ड परीक्षा देकर स्किल सर्टिफिकेट ले सकते हैं।
सूत्रों के मुताबिक, CBSE ने यह सर्कुलर इसलिए जारी किया है, ताकि अभी कक्षा 9वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को कक्षा 10वीं में जाने से पहले नए नियमों की जानकारी मिल सके। इसी के साथ CBSE ने बताया कि स्किल सब्जेक्ट्स में मिले नंबर और ग्रेड बोर्ड की ओर से जारी मार्कशीट में भी लिखे जाएंगे।

