US में प्लेन क्रैश- 6 की मौत: क्रैश से पहले पायलट ने कहा था- प्लेन पर बर्फ जम रही; इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी
Published:
3 min read

अमेरिका के विस्कॉन्सिन में सुबह एक छोटा प्लेन क्रैश होने के बाद लोगों की मौत हो गई।
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका के विस्कॉन्सिन में बुधवार की सुबह एक छोटा प्लेन जंगल में क्रैश हो गया। इस हादसे में एक बच्चे समेत प्लेन में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जांच एजेंसियों के मुताबिक, क्रैश से ठीक पहले पायलट ने प्लेन पर बर्फ जमने की जानकारी दी थी और इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी थी।
शौक काउंटी शेरिफ ऑफिस के मुताबिक, 6 सीटों वाला फिक्स्ड-विंग पाइपर (Piper) एयरक्राफ्ट केनोशा से मेनोमोनी जा रहा था। लोकल टाइम के मुताबिक, रात करीब 9:31 बजे डेलोना के पास पार्क लेन और हरविग रोड के बीच प्लेन क्रैश हुआ।
24 हजार फीट पर प्लेन पर जमने लगी बर्फ
नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के ऑफिशियल्स के मुताबिक, एयरक्राफ्ट करीब 24,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। इसी दौरान पायलट ने रेडियो पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को बताया कि प्लेन पर तेजी से बर्फ जम रही है।
पायलट ने नजदीकी एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की परमिशन मांगी, जिसे ATC ने तुरंत मंजूरी दे दी। ATC लगातार पायलट के कॉन्टैक्ट में था, लेकिन कुछ ही मिनटों बाद एयरक्राफ्ट का ट्रैकिंग डेटा गायब हो गया और उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। फ्लाइट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म फ्लाइटअवेयर के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ने केनोशा रीजनल एयरपोर्ट से रात करीब 9 बजे टेकऑफ किया था।
हालांकि, इन्वेस्टिगेटर्स का कहना है कि अभी यह कन्फर्म नहीं हुआ है कि प्लेन क्रैश की वजह बर्फ जमना था या खराब मौसम से जुड़ा कोई दूसरा फैक्टर।
क्रैश साइट से 6 शव बरामद
क्रैश की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। लोकल पुलिस का एक वायरलेस कन्वर्शेन भी सामने आया है। इसमें एक ऑफिसर यार्ड में प्लेन की सीट और शव नजर आने की बात कहते सुना जा सकता है। शौक काउंटी शेरिफ ऑफिस ने ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा - सर्च ऑपरेशन के दौरान एयरक्राफ्ट में सवार सभी 6 लोगों के शव क्रैश साइट से बरामद कर लिए गए हैं।
एडमिनिस्ट्रेशन ने क्लियर किया कि एयरक्राफ्ट क्रैश में किसी बिल्डिंग या आम नागरिक को नुकसान नहीं हुआ। मरने वालों की पहचान कन्फर्म होने तक उनके नाम पब्लिक नहीं किए गए हैं।
30 दिनों में आएगी शुरुआती रिपोर्ट
प्लेन हादसे की टेक्निकल इन्वेस्टिगेशन फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) और नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) की जॉइंट टीम कर रही हैं।
इन्वेस्टिगेशन टीम पायलट और ATC के बीच हुई आखिरी बातचीत, फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा और हादसे के वक्त के लोकल वेदर कंडीशंस की रिव्यू कर रही है। इसके अलावा, एयरक्राफ्ट के मेंटेनेंस रिकॉर्ड और पायलट के फ्लाइट हिस्ट्री की भी जांच की जाएगी। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के मुताबिक, हादसे की शुरुआती इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट अगले 30 दिनों के भीतर जारी की जाएगी।

