वाशिंगटन का सबसे बड़ा डिनर इवेंट कैसे अफरा-तफरी में बदला: गेस्ट टेबल के नीचे छिपे, ट्रम्प-वेंस को सिक्योरिटी ने कवर किया; तस्वीरों से समझें पूरा हादसा
Published:
3 min read
वाशिंगटन हिल्टन होटल में सालाना होने वाले व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर प्रोग्राम के दौरान एक हमलावर ने अंधाधुंध फायरिंग की। इस इवेंट में अमेरिकी सरकार के तमाम लीडर मौजूद थे। (फोटो सोर्स: Reuters)
इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में शनिवार (25 अप्रैल) को हुई फायरिंग सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर इस घटना की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। किसी में सिक्योरिटी ऑफिशियल्स अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को कवर करते हुए नजर आ रहे हैं तो किसी में गेस्ट अपनी जान बचाने के लिए टेबल के नीचे छिपे हुए दिख रहे हैं।
जो तस्वीरें सामने आ रही है, उसमें अमेरिकी अधिकारियों से लेकर अन्य मेहमानों में खौफ साफ नजर आ रहा है। देखें, इस पूरे हादसे से जुड़ी कुछ चुनिंदा तस्वीरें…
वाशिंगटन हिल्टन होटल में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन का डिनर प्रोग्राम चल रहा था। यह हर साल होता है। इसमें अमेरिकी सरकार के तमाम मंत्री और बड़े अधिकारी शामिल होते हैं। ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ इसमें शरीक हुए। (फोटो सोर्स: Reuters)
US वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस, रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी यहां मौजूद थे। FBI डायरेक्टर काश पटेल और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड जैसे तमाम बड़े अधिकारी इस इवेंट का हिस्सा बने। इस इवेंट में US कांग्रेस के सदस्य, तमाब बड़े रिपोर्टर्स और एडिटर भी आमंत्रित थे। (फोटो सोर्स: AP)
होटल के बालरूम में डिनर इवेंट बड़ी शांति से शुरू हुआ। तमाम मेहमान आपस में बातचीत में मशगूल थे। रात के करीब 8.30 बज रहे थे, तभी अचानक तेज आवाज आई। यह गोलियों की आवाज थी। जैसे ही यह आवाज बालरूम में बैठे इन मेहमानों को सुनाई दी, सभी चौंक गए।
बालरूम के ठीक बाहर एक शख्स शॉटगन लेकर तेजी से भागता हुआ नजर आया। उसने सिक्योरिटी चेक पॉइंट को छकाया और गोलियां दागता हुआ आगे निकल गया। सिक्योरिटी एजेंसी के जवानों ने भी उस पर जवाबी गोलियां दागी। (फोटो सोर्स: Reuters)
गोलियों की आवाज सुनते ही बालरूम के अंदर मौजूद सिक्योरिटी ऑफिशियल्स एक्टिव हो गए। इन्होंने सबसे पहले ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया को कवर किया। (फोटो सोर्स: Reuters)
वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस और डिफेंस मिनिस्टर पीट हेगसेथ को भी सिक्योरिटी ने घेर लिया और इन्हें बालरूम से रेस्क्यू करने लगे। (फोटो सोर्स: Reuters)
इस दौरान बालरूम में मौजूद तमाम मेहमान टेबल के नीचे छिपते चले गए। इनके चेहरे पर खौफ साफ नजर आया। (फोटो सोर्स: Reuters)
इस तस्वीर में सिक्योरिटी अधिकारी अमेरिकी संसद के स्पीकर माइक जॉन्सन को बालरूम से सुरक्षित बाहर निकालते नजर आ रहे हैं। (फोटो सोर्स: Reuters)
हेल्थ मिनिस्टर रॉबर्ट एफ कैनेडी और उनकी पत्नी शेरिल हाइन्स को सुरक्षा अधिकारियों ने कवर किया हुआ है। (फोटो सोर्स: Reuters)
मेहमानों के बालरूम से बाहर हो जाने के बाद उनकी चीजें इस तरह बिखरी हुई नजर आईं। (फोटो सोर्स: Reuters)
गोलीबारी की घटना होते ही नेशनल गार्ड्स ने फौरन वाशिंगटन हिल्टन होटल को घेर लिया। (फोटो सोर्स: Reuters)
तस्वीर में एक पुलिस अधिकारी बालरूम से सुरक्षित निकाले गए सभी मेहमानों को सेफ जगह ले जाने के लिए डायरेक्शन दे रहे हैं। (फोटो सोर्स: Reuters)
हादसे के बाद कई मेहमानों को अपने परिजनों से बात करते देखा गया। कई लोग रोते-बिलखते भी दिखाई दिए। (फोटो सोर्स: Reuters)तस्वीर संदिग्ध हमलावर की है। गोलीबार के कुछ मिनट के अंदर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। हमलावर कैलिफोर्निया का रहने वाला है और वीडियो गेम डेवलपर है। वह पार्ट टाइम टीचिंग जॉब भी करता है।